खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदे 


खाली पेट गर्म पानी पिने के फायदे, Benefits of drinking hot water in hindi, गरम पानी पिने के फायदे, वजन कम कैसे करे, weight loss kaise kre, garam pani pine se kya hota hai
 Benefits of drinking hot water in hindi


हम सभी जानते हैं कि हमारा शरीर लगभग 70 प्रतिशत पानी से बना है और हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए और शरीर के सभी अंगों को ठीक से काम करने के लिए पानी पीना बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन हमारे मन में अक्सर यह सवाल होता है कि पानी को किस तरह से पीना चाहिए, गर्म या ठंडा।


ठंडे पानी के विपरीत गर्म पानी पीने से हमारे पाचन में सुधार होता है, कब्ज से राहत मिलती है और शरीर को आराम मिलता है। आयुर्वेद भी केवल गर्म पानी पीने की सलाह देता है। डॉक्टरों के अनुसार, हमें अपने शरीर की ज़रूरतों के अनुसार दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए।


खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदे - Khali pet garm pani peene ke fayde


1. गरम पानी पिने से बंद नाक खुल जाता है :-

 अगर आपको लगता है कि गर्म पानी पीने से केवल आपके गले का दर्द कम होता है, तो ऐसा नहीं है। गर्म पानी भाप का उत्पादन करता है और जब आप इसे  कप को अपने हाथ में पकड़के पानी पिटे है तो नाक से गरम भाप आपके शरीर में जाती है, तो नाक और साइनुसि का हिस्सा जो जाम रहता है, उसे खुलने में मदत हो जाती है। और यह साइनस सिरदर्द से भी छुटकारा दिलाता है।


2. पाचन में सुधार के लिए खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदे :- 

जब कोई व्यक्ति पानी का सेवन पर्याप्त मात्र में नही करता है , तो छोटी आतडी (small intenstine) भोजन के माध्यम से पानी का अवशोषण कर लेती है, और यही प्रकरण लम्बे समय तक चलनेसे कब्ज की समस्या होने लगती है , और कब्ज के कारन बवासीर , पेट फूलना और मल त्याग दर्दनाक होना आदि समस्या होती है 


गर्म पानी पीना आपके पाचन तंत्र को प्रभावी रूप से सक्रिय करता है, जिससे आप भोजन को तेजी से तोड़ सकते हैं और भोजन को पचाने में आसानी होती है। नियमित रूप से गर्म पानी पीने से मल त्याग आसान हो जाता है और कब्ज का खतरा कम हो जाता है।

 

3. वजन घटाने के लिए खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदे :-

 दीर्घकालिक शोध से पता चलता है कि अधिक पानी पीने से व्यक्ति का वजन कम हो जाता है, क्योंकि पानी पीने पेट भरा हुआ सा लगता है और परिपूर्णता की संभावना बढ़ जाती हैं। पानी पोषक तत्वों के अवशोषण और शरीर से अपशिष्ट पदार्थ  को हटाने में मदद करता है। परंतु ठंडा पानी के मुकाबले गरम पानी से ज्यादा वजन घटाया जा सकता है , भोजन से पहले करीब आधा लीटर गरम पानी पिने से 30% मेटाबोलिजम बढ़ जाता है , और मेटाबोलिजम बधनेसे वजन तेजी से घटने लगता है 


4.  बेहतर रक्त संचालन के लिए खाली पेट गर्म पानी सेवन करे  (Better blood circulation)

कोए भी व्यक्ति आपनी उम्र की समय से जल्दी बुध नही होना चाहता है, वह लंबे समय तक अपने चेहरे की तेजी को बर्खरार देखना चाहता है, गरम पानी पिने से त्वचा की कोशिकाओं को सुधार मिलने में मदत होती है ,जिससे आपकी त्वचा का लचीलापन बढ़ता जाता है और चेहरे की  झुर्रियां तथा बारीक़ रेखाओ को दूर करने में मदत मिलती है   


5. अच्छी नींद के लिए सोने से पहले  गर्म पानी का सेवन करे:-

जब आप भोजन के दौरान, विशेष रूप से रात के खाने और बिस्तर से पहले गर्म पानी पीते हैं, तो यह आपके शरीर को आराम करने और आपके दिमाग की नसों को शांत करने में मदद करता है। बदले में, यह अच्छी नींद लाने में मदद करता  है। और सुबह उठने के बाद तजा-तवाना महसूस होता है