करी पत्ता के फायदे और नुकसान हिंदी जानकारी

करी पत्ता यह एक आयुर्वेदिक औषधी वनस्पति है जिसका उपयोग आमतौर पर कड़ी में तथा सब्जियों में मिठा सुगंध और स्वाद को लाने के लिए किया जाता है। इसमे जिंक और कॉपर की मात्रा अधिक पाई जाती है। ज्यादातर  भारतीय लोग साऊथ इंडियन पकवानों में इसका इस्तमाल करते है। करी पत्ता को हिंदी में मीठा नीम भी कहते है इसके आलावा मराठी भाषा में कढ़ी पत्ता के नाम से जाना जाता है। इसमे कई तरह के पोषकतत्व से भरे गुण पाये जाते है करी पत्ता के फायदे बालो के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते है आइये जानते है करी पत्ता के बारे में आखिर करी पत्ता का सेवन कैसे करे, करी पत्ता के फायदे और नुकसान के बारे में Curry Leaves Hindi Information। 
करी पत्ता के फायदे, करी पत्ता के फायदे और नुकसान हिंदी जानकारी, kadi patta in hindi information
करी पत्ता के फायदे

     करी पत्ता क्या है ?

    करी पत्ता यह एक औषधी वनस्पति का पौधा है जिसेका नाम मुराया कोएनिजी (Murraya koenigii) है. कढ़ी पत्ते का इस्तमाल कई रूप से किया जाता है, यह पौधा आपको अक्सर लोगो के घर देखने मिलता है जिसका ज्यादातर उपयोग कढ़ी तथा सब्जी, डाल और नाश्ते में डालने के लिये किया जाता है, जिससे पदार्थ को स्वाद और सुगंध आने में मदत मिलती है। करी पत्ता में कई तरह के पोष्टिक तत्व मौजूद होते है जो शरीर को बीमारी से दूर रखने में मदत करते है। आज के डॉक्टर भी अक्सर करी पत्ता का सेवन करने की सलाह देते है। इसलिए आप इसका पौधा आसानीसे घर मर लगा सकते है।

    करी पत्ता में पाये जाने वाले पोष्टिक तत्व और उनका और प्रमाण 

    एनर्जी                 :  108 Kcal
    फाइबर              :  6.4gm
    प्रोटीन               :  6.1gm
    कैल्शियम           :  830mg
    फॉस्फोरस          :  57mg
    आयरन             :  0.93mg
    मेग्नेसियम           :  44mg
    कैरोटीन          :  7560µg
    नियासिन            :  2.3mg
    रैबोफ्लाविन :  0.210mg
    फोलिक एसिड   :  23.5µg
    विटामिन-सी       :  4mg

    करी पत्ता के फायदे (Benefits Of Curry Leaves)

    जैसा की आपने अभी अभी देखा करी पत्ता में  फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, लोहा, कार्बोहाइड्रेट और अन्य पाये जाते है जो शरीर के स्वास्थ के लिए बेहद जरुरी है। वैसे देखा जाये तो करी पत्ता के फायदे कई प्रकार के है यह आपको मधुमेह, मोटापा, त्वचा, बालो की समस्या, गुर्दे का दर्द, एनीमिया इसके आलावा अन्य कई बीमारियों से दूर रखने में तथा उपचार करने में मदत करता है। आगे विस्तार में जानिए करी पत्ता के फायदे के बारे में 
     

    1.  प्रोटीन से भरपूर करी पत्ता के फायदे 

    करी पत्ता में प्रोटीन भरपूर मात्र में पाया जाता है जो शरीर के विकास के लिए एक उचित घटक है। प्रोटीन से शरीर का योग्य विकास तथा हमारी प्रतिकारक शक्ति को बढ़ाने में जरुर है।

    2. फाइबर की उच्च मात्रा 

    करी पत्ता के फायदों में फाइबर एक सर्वाधिक उत्कृष्ट स्त्रोत माना जाता है। जो खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है इसके आलावा शरीर के पाचन स्वास्थ तथा मल त्याग में नियमित सुधार करता है।

    3. करी पत्ता में मौजूद कैल्शियम का महत्व 

    करी पत्ता के अन्य पोषक तत्व के मुकाबले में कैल्शियम की मात्रा सर्वाधिक पाई जाती है और यह कैल्शियम आपकी शरीर की हड्डियाँ तथा दाट को पूर्ण रूप से विकसित तथा मजबूत बनाये रखने में मदत करता है।
       

    4. आवश्यक तेलों को पूर्ति के लिए करी पत्ता के फायदे 

    शरीर को खनिज और विटामिन्स के आलावा अन्य तेलों की आवश्यकता होती है जो करी पत्तो में पूर्ण रूप से मौजूद है। आपको बता दे करी पत्ता में α-पिनेंन (α-Pinene), सबिनेन  (Sabinene), α-टेरपीनिन ( α-Terpinene), β-पिनेंन  (β-pinene) आदि प्रकार की तेल प्रचुर मात्रा में पाये जाते है जिसमे  एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक गुण पाये जाते है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते है।

     

    5. मधुमेह को नियंत्रित करे

    करी पत्ता में पाये जाने वाला हाइपोग्लाइसेमिक नामक घटक रक्त में शुगर की मात्रा नियंत्रित करने मुख्य भूमिका निभाता है। करी पत्ता का सेवन करने से शरीर में मौजूद  इन्सुलिन तथा (pancreatic cell) अग्नाशय कोशिका  को सक्रिय होने में मदत करता है। इसके आलावा यह स्टार्च को ग्लूकोज में टूटने की मात्रा को कम करने में मदत करता है जिससे खून में शुगर की मात्रा नियंत्रित रखने में मदत मिलती है। सोयाबीन के फायदे पढ़े 

    6. संक्रमण से बचाव करने के लिए करी पत्ता के फायदे 

     रोग प्रतिकारक शक्ति कमजोर होने की वजह से अक्सर लोगो को इन्फेक्शन का सामना करना पड़ता है इस समस्या का समाधान करी पत्ता से किया जा सकता है। करी पत्ता में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल,  एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल जैसे गुण होते है जो शरीर को बाहरी संक्रमण तथा कीटाणुओं का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है।

    7. कैंसर से बचने के लिए करी पत्ता फायदेमंद 

    शोधकर्ताओ नुसार पता चलता है की करी पत्ता में कार्बाज़ोल अल्कलॉइड और फेनॉल्स की उपस्थि के कारण  प्रोस्टेट कैंसर  और कोलोरेक्टल कैंसर जैसे बीमारी को दूर रखने के लिए काफी हद तक फायदेमंद है। यह शोधकर्ताओ द्वारा की गई एक अहम  और महत्वपूर्ण खोज थी।

    8. वजन घटाने के लिए करी पत्ता के उपयोग 

    वजन घटाने के तरीको में करी पत्ता को वरदान के रूप में  माना जाता है। आपको बता से करी पत्तियों में उपस्थित कार्बाज़ोल अल्कलॉइड की मात्र खून में LDL की मात्रा को कम करती है जिससे शरीर के विषारी पदार्थ बाहर निकालता है साथ ही शरीर की अतिरिक्त वसा को जलाकर वजन कम करने में मदत करता है।  चिया बिज से वजन घटाए 

    9. दांत और हड्डियों के लिए करी पत्ता का उपयोग 

    करी पत्ता में कैल्शियम के आलावा एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाये जाते है जो मूह में मौजूद कीटाणुओं को नष्ट करने में मदत करते है इसके आलावा कैल्शियम, फोसफर्स और पत्तियों में मौजूद आवश्यक तेल हड्डियों की चिकनाहट बरकरार रखने में मदत करता है जिससे हड्डियों का आपस में घर्षण कम होता है।  

    10. पाचनतंत्र में मदत के लिए मीठी नीम के फायदे 

    अक्सर लोगो को पेट में गैस (Gastro) जैसी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है जिससे एसिडिटी और पाचनतंत्र में समस्या आदि परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपको बता दे करी पत्ता में एंटीमैटिक (Antiemetic)  और एंटी-डायसेन्टेरिक (Anti-dysenteric) जैसे गुण पाये जाते है जो पाचनतंत्र को नियमित चलाते है।

    11. बालो के लिए करी पत्ता तेल  के फायदे  

    करी पत्ता बालो में लगाने के फायदे  यह एक प्रकार का घरेलू नुस्खा है जो बेहद फायदेमंद है। अगर आपके बाल ज्यादा पतले है तथा बालो का झड़ना, टूटना साथ ही  डैंड्रफ और सफ़ेद हो रहे है। तो करी पत्ता का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए करी पत्ते के झाड़ की कोमल पत्ति का रोज सेवन करे। आपके बालो जा झड़ना और सफेद होना 1 हफ्ते में बंद हो जायेगा। गंजे होने से कैसे बचे (घरेलू उपाय ) 

    12. त्वचा के लिए मीठी नीम के फायदे

    करी पत्ता पाउडर के फायदे त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है। पुराने समय में चेहरे को चमक बरखारार रखने के लिए करी पत्ते का इस्तमाल किया जाता था। इससे मुहासों, दाग- धब्बे , डार्क स्पॉट, रिंकल आदि जैसी समस्याओ से छुटकारा पाने में मदत मिलती है।

    करी पत्ता का फेस पैक बनाने के लिए करी पत्ता सुखाकर उसे बरी पिस ले अब उसमे अलोविरा और गुलाब जल मिलाये। इस बने हुए फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाये और 15-20 मिनिट बाद चेहरा ठन्डे पानीसे धो ले। 

    13. मीठा निम् के फायदे दिल की बीमारी से बचने के लिए

    ब्लड में कोलेस्ट्रोल ज्यादा होने से अक्सर दिल की बीमारी जैसे समस्या उत्पन्न होती है। परंतु जानकारी के लिए बता दे करी पत्ता में ब्लड कोलेस्ट्रोल कम करने के लिए एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाये जाते है जो शरीर के खराब कोलेस्ट्रोल को नष्ट करने में मदत करता है जिससे हार्ट अटैक जीसी बीमारी से दूर रहने में मदत करता है।  


    बालो के लिए करी पत्ता का तेल कैसे बनाये 

    बालो के लिए करी पत्ता का तेल  घर में आसानीसे बनाया जा सकता है, करी पत्ता तेल के फायदे में यह एक बेहद उपयोगी नुस्खा माना जाता है, आईये जानते है करी पत्ता का तेल कैसे बनाया जाता है.

    सामग्री (100 ग्राम करी पत्ता तेल बनाने के लिए) 

    70 ग्राम शुद्ध खोब्रा तेल
    2 वाटी करी पत्ता 
    2  प्याज ( छिले हुए )
    1 वाटी भ्रिनग्राज की पत्तिय  
    5 लहसुन की लौंग ( छिलके वाली )

    करी पत्ता का तेल बनाने की विधि

    • बताये गये सामग्री के नुसार पहले दोनों पत्तियों को पानी में अच्छे से धोकर धुप में सुखाये।
    • पत्तिय सूखने के बाद उसमे लहसुन, लौंग, खोब्रा तेल और प्याज को मिलाये।
    • बताये गये मिश्रण को बिना पानी डाले मिक्सर में अच्छे से मिक्स करे।
    • अब कढाई में तेल के साथ मिश्रण को डाले और  10-15 मिनिट धीमी आछ पर उबाले।
    • इसके बाद मिक्सचर को 1 दिन ठंडा होने के लिए रखे और अगले दिन मिक्सचर को बारीक़ चलनी से छान ले। आपका बनाया हुआ करी पत्ता का तेल तैयार हो चूका है। 
    बालो के लिए बनाया गया करी पत्ते का तेल रोज़ लगाये जिससे बालो का झड़ना, टूटना बंद हो जायेगा और काले-घने नये बाल उगने में मदत करेगा। कॉर्नफ्लोर के फायदे पढ़े 
     

    करी पत्ता का सेवन कैसे करे। करी पत्ता कैसे खाए 

    अक्सर ज्यादातर लोग भोजन में से करी पत्ता अलग निकालकर रखते है इससे शरीर को जरुरी पोषकतत्व नही मिल पाते, करी पत्ता का सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है जैसे
    • आप दाल और सब्जी द्वारा करी पत्ता का सेवन कर सकते है, दाल और सब्जी में करी पत्ता उपयोग करने से सब्जी के तथा पोषकतत्व और खुशबु बढ़ जाती है।             
    • आप करी पत्ता का सेवन सुबह के नाश्ते पोहा, उपमा आदि नाश्तो में कर सकते है, जिससे नाश्ते की खुशबु और भी मेहेक उठती है। चिली पनीर बनाने की विधि 
    • कड़ी बनाने के लिए करी पत्ता का उपयोग किया जाता है, कड़ी के द्वारा करी पत्ते का सेवन किया जा सकता है।
    • आप करी पत्ता तथा मीठी नीम का सेवन टमाटर, काकडी, मुली तथा अन्य चटनी में मिलाकर कर सकते है।
    • चिवड़ा में कढ़ी पत्ता मिलकर उसका सेवन किया जा सकता है, जिससे चिवड़ा और भी स्वादिष्ट लगता है।
    • करी पत्ता को तुलसी के पत्ते समान पानी में धोकर भी सेवन किया जा सकता है।   

    करी पत्ता का काढ़ा

    करी पत्ता का काढ़ा पिने के फायदे कई है जिससे सेहत का स्वास्थ अच्छा रहने में मदत मिलती है। इसके आलावा सर्दी खासी और जुखाम जैसी छोटी-छोटी समस्याओं से छुटकारा पाने की शक्ति करी पत्ते के काढ़े में होती है, इसके आलावा करी पत्ता का काढ़ा पिने से थकान दूर हो जाती है। तो आईये जानते है कैसे करी पत्ता का काढ़ा कैसे बनाया जाता है।

    करी पत्ता का काढ़ा कैसे बनाये 

    • करी पत्ता का काढ़ा बनाने के लिए आपको करी पत्ता, तुलसी के पत्ते, लोंग और हल्दी की जरूरत पड़ेगी।
    • सबसे पहले 3 कप पानी में  तुलसी और करी पते को पानी में उबाले इसके बाद लौंग और हल्दी डालकर 15 से 20 मिनिट गैस पर उबाले।
    • उबलने के बाद पानी की मात्रा कम हो जाएगी।अब काढ़े को छलनी से छान ले, आपका काढ़ा तैयार है। काढ़ा ठंडा होने के बाद आप उसका सेवन कर सकते है।
          
    करी पत्ता के फायदे तथा और जानकारी के लिए यह विडियो देखे 

    करी पत्ता के नुकसान

    अभीतक आपने करी पत्ता के फायदे के बारे में पढ़ा. परंतु क्या आप करी पत्ता के नुकसान के बारे में जानते है. आगे जानिए मीठी नीम के नुकसान के बारे में विस्तार में। 

    1. कई बार लोग अपना स्वास्थ अच्छा रखने के लिए किसी भी वस्तु का जरूरत से ज्यादा सेवन करते है जो शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए करी पत्ता का सेवन भी जरूरत नुसार ही करे।  
    2. आमतौर पर करी पत्ता खानेसे किसी प्रकास का नुकसान तथा साइड इफ़ेक्ट नही होता। परंतु शरीर के स्वास्थ के लिए अधिकतम सेवन ना करे क्योकि कुछ खास परिस्थिति में जैसे शरीर के इलाज के समय में इनका सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है।
    3.अगर आप बालो के लिए करी पत्ता तेल का इस्तमाल करते है और इसके बावजूद भी अगर आपके बालो का गिरना बंद ना हो तो तुरंत तेल लगाना बंद क्र दीजिये।
    4. गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लिए बिना करी पत्ता का इस्तमाल नही करना चाहिए। एसेमे माहिलाओ के लिए करी पत्ता का सेवन नुकसान दायक हो सकता है।

    आज हमने क्या सिखा 

    आपको "करी पत्ता के फायदे" यह पोस्ट पढने के बाद करी पत्ता के बारे में हिंदी जानकारी पूर्ण रूप से प्राप्त हो गई है, जिससे हमे यह पता चलता है की हमारे दैनंदिन जीवन में करी पत्ता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जिसका सेवन करने से शरीर को काफी मात्रा में पोष्टिकता मिल सकती है. इसके लिए भोजन में मिलाया हुआ करी पत्ता तथा मीठी नीम का सेवन करे और बाजु में ना निकाले. करी पत्ता के नुकसान के बारे में बताये गये जानकारी का प्रमाण नही पाया गया है इसलिए करी पत्ता का सेवन शरीर की नियमित जरूरत के नुसार ही करे.

    उम्मीद करता हु दोस्तों करी पत्ता के फायदे और नुकसान हिंदी जानकारी आपको पसंद आई होगी.