What Is Cornflour In Hindi Information

आमतौर पर खेतो में कई  तरह  की फसले उगाई जाती है, उसी तरह मकई एक फसल है जिसकी प्राकृतिक रूप से खेती की जाती है। मकई के कई नाम है जैसे मक्का, कॉर्नफ्लोर, कॉर्नस्टार्च.आदि जिसे ज्यादातर लोग भुट्टा के नाम से जानते है। कॉर्नफ्लोर में आयरन, फाइबर, प्रोटीन जैसे कई तरह के पोषकतत्व पाये जाते है जो शरीर के लिए फायदेमंद होते है. इसके आलावा कॉर्नफ्लोर का उपयोग विभिन्न प्रकार में किया जाता है। लेकिन लोग अभी भी कॉर्नफ्लोर से अंजान है तो आज के इस लेख में हम आपको What is Cornflour In Hindi के बारे में बताने जा रहे है. इसमे आपको कई सवालों के जबाब  मिलेंगे जैसे कॉर्नफ्लोर कैसे बनता है, कॉर्नफ्लोर का उपयोग क्या है, कॉर्नफ्लोर में कोनसे पोष्टिक गुण पाये जाते है तथा कॉर्नफ्लोर के फायदे और नुकसान. इनके के बारे में पूरी जानकारी बताई जाएगी इसलिए पोस्ट को पूरा पढ़े.

what is cornflour in hindi, corn flour  in hindi information,
 what is cornflour in hindi



    कॉर्नफ्लोर क्या है । What Is Cornflour In Hindi Information

    अक्सर लोग Corn Flour In Hindi Meaning जानना चाहते है, तो जानकारी के लिए बता दे कॉर्न को हिंदी में मक्का कहते है और फ्लौर  को हिंदी में आटा कहते है। तो इस तरह कॉर्नफ्लोर को हिंदी में  Cornflour In Hindi मक्के का आटा  तथा मकई का आटा कहते है। कॉर्नफ्लोर यह एक प्रकार का आटा है जिसे सूखे हुए मकई के दानो को पीसकर निकला जाता है। इस मकई के आटे में कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते है, जिसे अनाज का सम्पूर्ण आटा भी माना जाता है। यह मकई का आटा दो प्रकार में पाया जाता है.


     कॉर्नफ्लोर और मक्के के आटे में  क्या फरक है ? Difference Between Cornmeal and Cornflour or Corn Starch  In Hindi 

    जैसा की हमने बताया मक्के का आटा दो प्रकार में पाया जाता है, आमतौर पर मकई का आटा पीले रंग का होता है जिसे सूखने के बाद मक्के के दाने को छिलके के साथ पिसा जाता है जिसके वजह से यह पीले रंग का दिखाई देता है, जिसे कॉर्नमील फ्लोर (Cornmeal Flour) कहते है। यह दिखने में तुर डाल का पिसा हुआ बेसन की तरह दिखाई देता है। 

    परंतु जिन मकई के दानो का छिलका निकालकर पिसाई की जाती है, वह दानो के का एन्डोस्पर्म (Endosperm) वाला हिस्सा होता है जिसे पिसने के बाद यहआटा सफेद रंग के पाउडर की तरह दिखाई देता है जिसे कॉर्नफ्लोर (Cornflour) तथा कॉर्नस्टार्च (Corn Starch) कहा जाता है। यह आटा दिखने में  मैदा की तरह स्मूथ और चिकना होता है। जानकारी के लिए बता दे किसी भी फल के छिलके के आंतरी भाग को एन्डोस्पर्म (Endosperm) कहा जाता है।


    घर पर कॉर्नफ्लोर कैसे बनाये

    शरीर के सेहत के लिए लोग बाहर के चीजो का सेवन करनाअक्सर पसंद नही करते, इसलिए आज हम आपको What Is Cornflour In Hindi इस पोस्ट के माध्यम से  घर पर कॉर्नफ्लोर कैसे बनाये इसके बारे में बताने जा रहे है। जैसा की बाजार में सूखा  मक्का आसानीसे मिल जाता है, घर पर कॉर्नफ्लोर बनाने के लिए सबसे पहले मकई के दानो को 5-6 मिनिट पानी में भिगोकर दानो का छिलका निकाले। अब छिलके निकाले हुए मकई के दानो को सूरज की घुप में अच्छे से सुखाए। सूखने के बाद वह आकर में पहले के मुकाबले छोटे और सफेद दिखाई देंगे। अब इन्हे मिक्सर में अच्छी तरह से पिस ले तथा आटे की चक्की पर पिसाई के लिए ले जाये पिसाई के बाद यह स्मूथ और चिकना दिखाई देता है। आपका कॉर्नफ्लोर बनके तैयार है। अब आप इसे कई प्रकार कई प्रकार के पकवानों में इस्तमाल कर सकते है।


    कॉर्नफ्लोर का उपयोग कैसे करे। How To Used Cornflour In Hindi 

    •  कॉर्नफ्लोर का उपयोग कटलेट या टिक्की में ऊपरी कोटिंग के लिए किया जाता है कटलेट तथा अन्य टिक्की में ब्रेड क्रंब्स  चिपकाने के लिए कॉर्नफ्लोर  की कोटिंग की जाती है

    •  कॉर्नफ्लोर का उपयोग पकोड़े की रेसिपी और क्रंची बनाने के लिए किया जाता है जिससे पकौड़े खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है

    •  कॉर्नफ्लोर  से स्वादिष्ट मिठाई तैयार की जाती है जो कम दाम में हेल्दी मिठाई बन कर तैयार होती है,  जिसे कराची का हलवा के नाम से जाना जाता है

    • कॉर्नफ्लोर का उपयोग फालूदा सेव बनाने में किया जाता है जो कि आइसक्रीम में और फालूदा शेक  में किया जाता है और इसका टेस्ट बच्चों को बहुत ज्यादा पसंद आता है

    •  कॉर्नफ्लोर का उपयोग आइसक्रीम और कुल्फी  को और भी ज्यादा क्रीमी  बनाने के लिए किया जाता है, जिससे मलाई आइसक्रीम और मलाई कुल्फी का स्वाद  आने में मदद होती है

    •  अक्सर खाने की चीजों में  ग्रेवी पतली हो जाती है, पतली  ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए कॉर्न फ्लोर एकदम सटीक तरीका है जो ग्रेवी को गाढ़ा बनाने में मदद करता है, यहां खाने की किसी भी तरह की ग्रेवी को गाढ़ा करने में मदद करता है

    • छैना की मिठाई जैसे रसगुल्ला रसमलाई मलाई  चोप  हर तरह की मिठाई में  ऊपरी परत चढ़ाने के लिए  सा   कॉर्न फ्लोर का उपयोग  किया जाता है,  यह चाइना को जोड़े रखने में मदद करता है  जिसे छेना चाषनी में ना  बिखरे।

    •  कॉर्नफ्लोर का उपयोग कोफ्ता और मंचूरियन जैसे पकवानों में सब्जियों के मिश्रण को इकट्ठा बांधे रखने के लिए तथा मंचूरियन में क्रिस्पी क्रंच लाने के लिए कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल  किया जाता है 

    •  कॉर्नफ्लोर का उपयोग कई तरह के सूप और सॉस  बनाने के लिए किया जाता है जिससे सॉस और सूप  की कंसिस्टेंसी में गाढ़ा -पन लाने में मदद करता है। आप टोमेटो सूप के अलावा वेजिटेबल्स जिंजर चाउमीन इत्यादि सूप में कॉर्न फ्लावर का उपयोग किया जाता है।


    कॉर्नफ्लोर से बनाये स्वादिष्ट रेसिपी। Recipe Of Cornflour In Hindi 

     क्रिस्पी कॉर्नफ्लोर चिप्स (Cornflour Recipe in Hindi)

    यह कॉर्न फ्लोर का बना हुआ स्वादिष्ट पकवान है, जो क्रिस्पी चिप्स की तरह होता है और खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। आप इसे घरपर 10 मिनिट में आसानीसे बना सकते है. What Is Cornflour In Hindi इस पोस्ट में आगे जानिए कैसे कॉर्नफ्लोर से क्रिस्पी चिप्स बनाते है. पूरा पढ़े 

    cornflour recipe, meaning of cornflour in hindi
    Cornflour Recipe In Hindi

     

    सामग्री 

    मिर्ची पाउडर ⅓ टेबल स्पून 

    हल्दी पाउडर 1 चिमटी 

     कॉर्न फ्लोर 1।5 कप 

    गेहू का आता ½ कप

    तेल 1 चम्मच  

    नमक स्वाद नुसार 


    क्रिस्पी कॉर्नफ्लोर चिप्स बनाने की विधि 

    • पहले उपर बताई गई सामग्री को एक कटोरे में लेकर अच्छे सर मिक्स करे। 
    • बनाये गये मिक्सचर में जरूरत के नुसार पानी डालकर आटे की तरह गुंधे। 
    • इसके बाद गुंधे हुए आटे में एक 1 चम्मच तेल मिलाकर फिरसे आटा गुंधे। 

    • इसके बाद गुंधे हुए आटे को  चपाती समान बेलन से रोटिय बनाये और उसे सामान आकर में काटे उपर इमेज में दिखाया गया है।

    • अब कढाई में तेल डाले और काटे हुए पीसेस को धीमी गैस पर फ्राई करे।

    आपका स्वादिष्ट पकवान “क्रिस्पी कॉर्न फ्लोर चिप्स” बनकर तैयार हो चूका है। अब आप इसे एसेही तथा टोमेटो सॉस के साथ खाकर अपने मनपसंद स्वादिष्ट पकवानो का मजा ले सकते है।


    कॉर्नफ्लोर में पाये जाने वाले पोषक तत्व 

    कॉर्नफ्लोर कई पोषकतत्व से भरपूर है। अक्सर लोग खाने के स्वाद पर ज्यादा ध्यान देते है। ऐसे में  बहुत कम लोग ही  कॉर्नफ्लोर की पोषकतत्व को जानते है। अगर आप अभी भी कॉर्नफ्लोर में पाये जाने वाले पोषकतत्व से अंजान है तो आएये जानते है 

    आपको बता दे कॉर्नफ्लोर में  एंटी ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाये जाते है जी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है इसके आलावा आयरन, कैल्शियम, जिंक, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नियासिन, थाइमिन,विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-ई आदि जैसे पोषक तत्व कॉर्नफ्लोर में पाये जाते है।


    कॉर्नफ्लोर के फायदे। Benefits Of Cornflour In Hindi 

    अभीतक आपने  What Is Cornflour In Hindi के बारे में पढ़ा इसके आलावा कॉर्नफ्लोर में पाये जाने वाले पोषकतत्व की जानकारी प्राप्त की, अब आगे पढिये कैसे कॉर्नफ्लोर शरीर के लिए फायदेमंद तथा मदतगार  साबित होता है कॉर्नफ्लोर के फायदे. पूरा पढ़े 

    1. कॉर्नफ्लोर ग्लूटेन फ्री होता है। आपको बता दे जिनकी प्रतिकार क्षमता कमजोर होती है उन्हें  ग्लूटेन से एलर्जी हो सकती है यह एक प्रकार का प्रोटीन होता है जो शरीर के आंतो नुकसान पहुचता है लेकिन सभी को नही। गेहूं, सूजी इनमे ग्लूटेन की मात्रा होती है। इसलिये कॉर्नफ्लोर यह शरीर के लिए अच्छा विकल्प है।

    2. कॉर्नफ्लोर आखों को रौशनी के लिए फायदेमंद होता है। इसमे विटामिन-ए और कैरोटीनॉयड पाया जाता है जो आखो की रौशनी  बढ़ाने में मदत करता है।

    3. मकई में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट जैस गुण पाये जाते है जो विशारियुक्त बीमारी से दूर रखने में मदत करता है एक अध्यायन के अनुसार साधारण अनाज की तुलना में पॉलीफेनोल की मात्रा कॉर्नफ्लोर में सबसे अधिक पाई गई है जिससे विषारी पदार्थ और सूरज की हानिकारक किरणों से लड़ने में मदत मिलती है।

    4. मकई में सेल्युलोज, एमाइलोज और लिग्निन होते जिसे ( insoluble fibers) अघुलनशील कहते है यह घुलनशील फाइबर का संतुलन उचित बनाये रखने में मदत करता है जिससे पाचन करने में सहायता मिलती है। मकई में मौजूद अघुलनशील फाइबर बृहदान्त्र (large intestine) में पदार्थो का  किण्वन  (Fermentation) होने में मदत करता है।

    5. कॉर्नफ्लोर या मकई का सेवन बालो के लिए अच्छा विकल्प साबित होता है। कॉर्नफ्लोर में  विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सिडेंट पाये जाते है जो बालो को घना और मजबूती देता है और नये बाल उगने में मदत करता है।

    6. मकई के आटे में फोलिक एसिड पाया जाता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। फोलिक एसिड की कमी के कारन पेट में पल रहे बच्चे का वजन जरूरत से कम हो जाता है जो बच्चे की सेहत के लिए उचित नही होता।  


    कॉर्नफ्लोर के नुकसान। Side-Effects Of Cornflour In Hindi

    अभीतक आपने कॉर्नफ्लोर के पयदे के बारे में पढ़ा, बेशक यह एक नेचुरल फसल  है जो पोषकतत्व से भरपूर है इसमे कोई शक नही। परंतु अभी वस्तुओ के कुछ फायदे और कुछ नुकसान होते है। इसीलिए यह जानना जरुरी हो जाता है। आइये जानते है कॉर्नफ्लोर के नुकसान के बारे में।

    1. आमतौर पर मक्का (Corn) की फसल प्राकृतिक रूप से उगाई जाती है जिसमे एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और प्रतिरोधी स्टार्च की मात्रा जैसे पोषक गुण पाये जाते है। परंतु कई बार फसल की किड से बचाने के लिए अधिक मात्रा में खतरनाक किटक-नाशकों (Harmful Fertilizer) से फवारा जाता है, जिसकी वजह से मक्के में पाये जाने पोषकतत्व नष्ट हो जाते है और वे (Fertilized Product) मानव के लिए खतरनाक साबित होते है जिससे कैंसर,  लीवर, मधुमेह और उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारिया उत्पन्न होती है। 

    2. अगर आप वजन कम करना चफ्ते है तो  कॉर्नफ्लोर का इस्तमाल ना करे। कॉर्नफ्लोर में कैलोरी की मात्रा भरपूर होती है और यह कैलोरी रिफाइंड शुगर की तरह होता है जो वजन घटाने के लिए उचित नही है।

    3. कॉर्नफ्लोर में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है इसलिए जो व्यक्ति "ब्लड शुगर" जैसे बीमारी से पीड़ित है उनके लिए कॉर्नफ्लोर का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

    4. मकई के आटे में फाइबर की मात्रा कम होती है और फाइबर LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदत करता है। परंतु  कॉर्नफ्लोर का अधिक सेवन LDL की मात्रा को बढ़ता है, जो एक खराब कोलेस्ट्रॉल है। जिससे  एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis)  जैसी बीमारी हो सकती है। 

    5. कॉर्नफ्लोर का अधिक सेवन शरीर में सूजन पैदा कर सकता है, जो आगे हृदय की बीमारी जैसी  समस्याओं के लिए भी जिम्मेदार है।


    कॉर्नफ्लोर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और  उनके जवाब 

    कॉर्नफ्लोर को  हिंदी में क्या कहते है ?

    Meaning of Cornflour in hindi कॉर्नफ्लोर को हिंदी में मकई का आटा कहते है, जो मकई के दानो को पिसने के बाद प्राप्त होता है। इसमे कई तरह के पोषकतत्व पाये जाते है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। 

      

    कॉर्नफ्लोर पाउडर क्या होता है ?

    कॉर्नफ्लोर पाउडर यह मकई के दानो से पिसा हुआ आटा है जिसे कॉर्नफ्लोर पाउडर कहा जाता है। यह पाउडर दो प्रकार में पाया जाता है पिला और सफेद। मकई के दानो का छिलका निकालकर पिसा जाता है। यह दाने का एन्डोस्पर्म (Endosperm) का भाग होता है और यह सफ़ेद रंग का होता है जिसे पिसने के बाद इसे कॉर्नफ्लोर तथा कॉर्नस्टार्च कहा जाता है। इसके आलावा जो दाने छिलके के साथ पिसे जाते है वह आता पिला रंग का दिखाई देता है जिसे कॉर्नमील फ्लोर कहते है। 


    क्या अरारोट और कॉर्नफ्लोर समान है ? 

    नही, आरारोट और कॉर्नफ्लोर यह दोनों अलग अलग है दोनों के पौधे अलग अलग पाये जाते है। आरारोट का पाउडर पौधे के जड़ को पीसकर निकला जाता है बल्कि कॉर्नफ्लोर का पाउडर मकई के दानो को पीसकर निकला जाता है। परंतु कॉर्नफ्लोर  और अरारोट का स्टार्च तथा पाउडर दिखने में एक समान होता है और इनका इस्तमाल भी एक समान किया जाता है।


    क्या अरारोट की जगह कॉर्नफ्लोर का इस्तमाल किया जा सकता है ?

    जी हां, आप अरारोट की जगह कॉर्नफ्लोर तथा कॉर्नफ्लोर की जगह अरारोट, दोनों का विपरीत स्थान पर इस्तमाल कर सकते है। दोनों का इस्तमाल करने का समान उपयोग होता है। यह कहने में कोई बुराई नही की, कॉर्नफ्लोर और अरारोट का पाउडर  दिखने में तथा पाये जाने पोषकतत्व में समान होता है, सिर्फ इनके पौधे अलग अलग होते है।


    आज हमने क्या सिखा 

    किसी विषय के बारे में  पता होना यह हमारे ज्ञान को बढ़ता है।  हम रोज कुछ ना कुछ नया पढनेकी तथा सिखने की कोशिश करते है, जो एक अच्छी आदत है, जैसा की आज हमने what is cornflour in hindi के बारे में पढ़ा इसके आलावा  कॉर्नफ्लोर और मक्के के आटे में  क्या फरक है तथा अरारोट और कॉर्नफ्लोर में क्या फरक है इसके बारे में जाना जिससे हमे यह पता चलता है की यह तीनो चीजे अलग-अलग है परंतु इनका इस्माल तथा पाये जाने वाले पोषकतत्व एक समान है।


    कॉर्नफ्लोर (Cornflour) ,कॉर्नस्टार्च (Corn Starch) तथा अरारोट के बारे में और जानकारी के लिए यह video देखे.