धन योग भाग्यशाली हस्त रेखा ज्ञान चित्र सहित। Dhan Yog Bhagyshali Hast Rekha Gyan In Hindi

प्राचीन ज्योतिष  विद्या और सामुद्रिक शास्त्रों में Hast Rekha Gyan अधिक महत्त्व पूर्ण माना जाता है जिसमे हाथ पर ग्रहों की स्थिति का अवलोकन करके व्यक्ति के जीवन की भविष्यवाणी जानने में मदत मिलती है किसी व्यक्ति की भाग्यशाली हस्त रेखा देखकर उसका जीवन कैसा होगा, संपत्ति से अरबपति बनने के योग, सुख प्राप्ती आदि विषयों का अनुमान लगाया जाता है कई बार ऐसा भी कहा जाता है की यदि आपके पिछले जन्म के कर्म अच्छे हैं तो आप पर देवताओं की कृपा बनी रहेगी तथा आपका भाग्य हमेशा उज्जवल रहेगा। मनुष्य के हाथ की लकीरे कई प्रकार की होती है जैसे निचे (Image) चित्र द्वारा दिखाए गये है इसमे हस्त रेखा धन योग, बुध रेखा, गुरु रेखा, शनि रेखा, सूर्य रेखा, ह्रुदय रेखा, भाग्य रेखा, मस्तिक्ष रेखा, जीवन रेखा और अन्य इसके आलावा कई योग पाये जाते है जैसे Dhan Yog Hast Rekha, विवाह योग, संपत्ति योग, पुत्र योग आदि का वर्णन निचे चित्र द्वारा किया गया है Palm Line Knowledge In Hindi


हस्त रेखा ज्ञान चित्र सहित
भाग्यशाली हस्त रेखा ज्ञान चित्र सहित


    हस्तरेखा कैसे कार्य करती है  

    ज्योतिष विद्या में हस्त रेखा अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। सरल शब्दों में कहा जाए तो हस्तरेखा वैज्ञानिक रूप से व्यक्ति की विशेषताओं के बारे में और भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी का अनुमान प्राप्त करने के लिए हाथों की लकीरों के माध्यम से विश्लेषण करने की एक कला है। यह ज्योतिषी कला समय से संबंधित है जैसा कि हमारे पूर्वज आकाश की ओर देखकर पृथ्वी तथा अन्य ग्रहों  का स्थान, समय, हलचल आदि का अनुमान निश्चित करके मनुष्य के भोग, गुण, दोष आदि का अभ्यास द्वारा पता लगाते थे, उसी प्रकार आज के समय में मनुष्य की हाथ की रेखाओं में ब्रह्मांड को सूक्ष्म रुप मैं देखा जाता है और अभ्यास द्वारा मनुष्य की जीवन की गतिविधि की जानकारी हासिल की जाती है।

    शुरुआत करने से पहले हाथों का विश्लेषण करना तथा हाथ के बारे में जानना बेहद जरूरी है। जैसे की, हाथ की बनावट कैसी है? हाथ चिकना या खुर्दिला है ? उंगलीया कठोर तथा गुदगुदी या कोमल है? पंजे की उंगलीया जरूरत से ज्यादा लंबी है तथा छोटी है? आदि. इसके अलावा पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और अवकाश आदि पंचतत्वों का मेल हस्तरेखा की अध्ययन द्वारा किया जाता है। आज के इस पोस्ट में हम आपको बतायेंगे भाग्यशाली धन योग हस्त रेखा कोनसी होती है? धन योंग हस्त रेखा के प्रकार कितने होते है? इसके आलावा  सम्पूर्ण Dhan Yog Hast Rekha Gyan In Hindi के बारे मे जानकरी देंगे।    


    भाग्यशाली धन योग हस्त रेखा ज्ञान चित्र सहित ।Dhan Yog Hast Rekha Gyan in hindi


    आज इस पोस्ट के माध्यम से जानते हैं हाथों में धन की स्थिति को कैसे पहचाने तथा धन योग हस्त रेखा को कैसे जाने। इसके लिए ज्योतिषी हस्त रेखा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है जिससे यह जानने में आसानी होगी की किसी व्यक्ति को बहुत धन प्राप्ती होगी तथा नहीं होगी इसके लिए प्राचीन सामुद्रिक शास्त्रों में कुछ योग का अवलोकन किया गया है। धन संबंधित कार्यों में सामुद्रिक शास्त्रों में 6 प्रकार के धन योग पाए जाते हैं। जिसमे लक्ष्मी देवी के प्रभाव के अनुसार धन प्राप्ती होती है वे धन योग कुछ इस प्रकार है

    जानिए हस्त रेखा धन योग के प्रकार  

    1. लक्ष्मी योग
    2. महालक्ष्मी योग
    3. श्री महालक्ष्मी धन योग
    4. धन-वृद्धि योग
    5. राजलक्ष्मी धन योग (राजयोग)
    6. नवलक्ष्मी धन योग
    आदि सभी हस्त रेखा धन योग के विविध प्रकार है तो आइए जानते हैं भाग्यशाली धन योग हस्तरेखा के बारे में चित्र सहित विस्तार में। Dhan Yog Bhagyshali Hast Rekha Gyan with Images Hindi Information


    1. जानिए लक्ष्मी योग कैसे बनता है

    हस्त रेखा धन योग, लक्ष्मी योग
    हस्त रेखा चित्र सहित (लक्ष्मी योग)

    ऊपर दिखाई के चित्र के अनुसार यदि आपकी धन रेखा का मिलन मस्तिष्क रेखा से होता है और भाग्य रेखा  बताए गए दोनों रेखाओं को काटती है तथा त्रिकोण बनाती है तो यह लक्ष्मी योग धन प्राप्ति के संकेत होते हैं। ऐसे व्यक्ति  का शुरुआती जीवन थोड़ा कठोर हो सकता है। और अपनी मध्यम आयु से एक नए बिजनेस की शुरुआत की ओर बढ़ने लगते हैं जिनकी वजह से अन्य लोगों को काम की प्राप्ति होती है। इस प्रकार के व्यक्ति के पास अचानक धन लाभ की संभावना कम होती है। परंतु से अपनी मेहनत के बल पर थोड़े-थोड़े समय के बाद धन जुटाने में अमीर बनने में कामयाब होते हैं। 

    चित्र में दिखाएं गए रेखाओं के साथ-साथ अगर किसी व्यक्ति की रेखाएं चंद्र पर्वत से होती हुई बुध की उंगली की ओर जाए ऐसे व्यक्ति अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए बहुउद्देशीय व्यवसाय (Multi-Purpose Business)की ओर बढ़ते रहते हैं। पैसे से ही और पैसे कैसे बनाए  यह कला उनमें निपुण होती है।


    2. महालक्ष्मी धन योग कैसे बनता है चित्र सहित

    महालक्ष्मी धन योग हस्त रेखा चित्र सहित
    महालक्ष्मी धन योग हस्त रेखा ज्ञान चित्र सहित 

    दिखाएं गए हस्त रेखा ज्ञान चित्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की मणिबंध से निकलने वाली भाग्य रेखा शनि के मध्य बिंदु तक स्पर्श करती हो और साथ ही साथ चंद्रमा के पर्वत से निकलकर निकलकर सूर्य रेखा सूर्य के क्षेत्र तक स्पर्श करती है। इस प्रकार की भाग्यशाली हस्तरेखा निश्चित रूप से दिखाई देने पर महालक्ष्मी धन योग आता है। ऐसी भाग्यशाली हस्त रेखा व्यक्ति के पास होने से बहुत धन, संपत्ति, मान सम्मान और सिद्धि की प्राप्ती होती है। इसके आलावा ऐसे व्यक्ति पर लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और साथ ही यह व्यक्ति बहुत प्रसिद्ध और नामी भी होता है। 


    3. हस्त रेखा में श्री महालक्ष्मी धन योग कैसे बनता है चित्र सहित

    भाग्यशाली हस्त रेखा  ज्ञान चित्र सहित hindi
    Bhagyashali Hast Rekha Gyan Hindi Information

    जैसा की चित्र में दिखाया गया है, जिन लोगों के हाथ की लकीरों में (तूला सामान) तराजू का चिन्ह पाया जाता है तथा बाकी अन्य पर्वतों की स्थिति उचित होती है, इस प्रकार की हस्तरेखा धन योग श्री महालक्ष्मी धन योग के संकेत को दर्शाती है। इस भाग्यशाली योग में आने वाले व्यक्ति व्यापार में प्रवीण होते है और किसी भी प्रकार के कार्य में धन कमाने के मार्ग को ढूढने में सफल होते है। इस प्रकार के व्यक्ति  मन के सांफ होते हैं और अच्छे मार्गों से धन आयोजित करते है।


    4. जानिए हस्त रेखा में धन-वृद्धि योग कैसे बनता है चित्र सहित

    bhagyshali hast rekha gyan hindi information
    धन योग  भाग्यशाली  हस्त रेखा ज्ञान Hindi जानकारी 

    जैसा कि चित्र में  दिखाया गया है, जिन लोगों के हाथ में कलश  समान घड़े का चिन्ह पाया जाता है,तो यह संकेत धन-वृद्धि योग को दर्शाते हैं। कलश का मतलब होता है धन का मटका। इस योग में आने वाले व्यक्ति के पास धन  हमेशा बढ़ता रहता है यह एक विशेष बात मानी जाती है इसके अलावा अचानक धन लाभ की प्राप्ति होती रहती है और अधिक धन जमा रहता है।


     5. जानिए (राजयोग) राजलक्ष्मी धन योग कैसे बनता है चित्र सहित

    हस्त रेखा घन योग हिंदी जानकारी
    राज लक्ष्मी हस्त रेखा धन योग 


    जैसा की चित्र में हाथ पर ग्रहों की स्थिति दिखाई गई है, जिस व्यक्ति के हाथ में बुध, गुरु, चंद्र और शुक्र की उचित पर्वत श्रेणी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है तो यह राजलक्ष्मी योग कहलाता है।  इस व्यक्ति के पास धन और नाम की प्रसिद्धि दोनों पूर्ण रूप से  प्राप्त होते हैं। इसे राज्य लक्ष्मी योग भी कहते हैं। राज लक्ष्मी धन योग प्राप्त करने के लिए हस्तरेखा में चार ग्रहों की पर्वत स्थिति विशेष रूप से उचित होना  जरूरी है। ऐसे व्यक्ति  को उम्र के 25 से 30 साल में करोड़पति  बनने की संभावना रहती है।


    6. हस्तरेखा में नवलक्ष्मी धन योग कैसे बनता है चित्र सहित

    हस्त रेखा धन योग ज्ञान with image
    नौलक्ष्मी भाग्यशाली हस्त रेखा धन योग जानकारी 


    यदि किसी व्यक्ति के हाथ पर मणिबंध से निकली हुई  तीन रेखाएं बुध, सूर्य और शनि के क्षेत्र पर मिलती है, तो  उस व्यक्ति  को  9 प्रकार के अपार धन की प्राप्ति होती है ऐसा व्यक्ति जीवन में अरबपति तथा करोडपति बनता है। यह नवलक्ष्मी भाग्यशाली हस्त रेखा बहुत काम व्यक्ति को ही प्राप्त होती है। इस प्रकार का धन योग उसकी व्यक्ति को प्राप्त होता है जिसकी भाग्य रेखा, सूर्य रेखा और बुध रेखा निश्चित रूप से दिखाई देती हो। इसके आलावा हस्त रेखा धन योग के कई प्रकार है
     इसके आलावा आपको बता दे ज्योतिष विद्या का ज्ञान बहुत विशाल है। आज हमने आपकी सहायता के लिए इस पोस्ट के माध्यम से हस्त रेखा ज्ञान चित्र सहित विस्तार में बताने का प्रयास किया है 



    आज हमने क्या सिखा?

    ज्योतिष विद्या का ज्ञान प्राप्त करना यह एक प्रकार का सखोल विषय है अक्सर लोग जीवन में जल्दी सफलता, धन पाने की उत्सुकता में ज्योतिष विद्या तथा धन योग हस्तरेखा ज्ञान का सहारा लेते हैं और अपने जीवन में सफलता, धन दौलत, सुख शांति पाते हैं परंतु आपकी जानकारी के लिए बता दें अक्सर किसी ज्योतिष की दी हुई जानकारी आपके लिए असफल भी साबित हो सकती है कुछ लोग आलसी होने के कारण सिर्फ धन की प्रतीक्षा में लगे रहते हैं जिससे उन्हें और सफलता प्राप्त होती है यदि आपको धन कमाना है तो अपने आप पर तथा अपने मेहनत पर भरोसा रखें उचित समय आने पर आपको  जरूर सफलता हासिल होगी कृपया धन की प्रतीक्षा में अपना कीमती समय ना गवाएं।


    "समय के पहले ना किसी को मिला है, और ना ही किसी को मिलेगा"- एक सच्चाई

    उम्मीद करता हु दोस्तों हमारा लिखा गया यह धन योग भाग्यशाली हस्त रेखा ज्ञान चित्र सहित। Dhan Yog Bhagyshali Hast Rekha Gyan  पोस्ट आपको जरुर पसंद आया होगा कृपया आपनी राय कमेन्ट बॉक्स में जरुर बताये