कुरान शरीफ की तिलावत हिंदी में। Quran Sharif Tilawat In Hindi

कुरान क्या है ? यह बात अक्सर लोग सर्च करते रहते है। आपको बता दू कुरान यह अल्लाह की एक किताब है, जो अरबी भाषा में लिखी गई है। आप इसे अल्लाह के उपर लिखी गई किताब कह सकते है। यह किताब नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के ऊपर नाजिल हुई है। कुरान को नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर नाज़िल होने में 23 साल का समय लगा। यह किताब इस्लाम धर्म के कार्य को दर्शाती है। इंसानों की भलाई करना यही कुरान का मकसद है। कुरान में कुल  रुकू 540 है (Ruku), 6666 आयते है (Ayat-6666)। इसके आलावा कुरान में 14 सजदे है (Sajade) और 322600  हूर्फ़ (Hurf) है। इसके साथ साथ कुरान में 7 मंजिले और 30 पारे (para) पाये गये है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कुरान 114 हिस्सों में बटा है जिसे सुर कहा जाता है। कुरान शरीफ की तिलावत का हिंदी अर्थ होता है कुरान शरीफ को पढना। तो आइये जानते है इस पोस्ट के माध्यम से कुरान शरीफ की तिलावत हिंदी में विस्तार से।

कुरान शरीफ की तिलावत हिंदी में
कुरान शरीफ की तिलावत हिंदी में


कुरान शरीफ की तिलावत हिंदी में

जिस प्रकार  हिन्दू धर्म में भागवत गीता है उसी प्रकार इस्लाम धर्म में कुरान है। इस पोस्ट में दिखाए गये चित्र में  “कुरान के पारे” है, जो अरबी भाषा में लिखे गये है। आपको कुरान शरीफ की तिलावत का हिंदी अर्थ” इस पोस्ट के माध्यम से बताया गया है। कुरान शरीफ की सूरते हिंदी में और कुरान शरीफ की आयतें। विस्तार में पढ़े। 

अरबी भाषा में लिखा गया कुरान शरीफ की तिलावत का हिंदी अर्थ निचे पारो के माध्यम से बताया गया है। Quran Sharif Tilawat In Hindi

Quran Sharif Tilawat In Hindi
Quran Sharif Tilawat In Hindi


हिंदी अर्थ : मै शुरू करता हूं अल्लाह के नाम से जो निहायत मेहरबान,  बेहद रहम करने वाला है। ➊ सब तारीफे अल्लाह के लिए है जो सारे जहां का  पालने वाला है।  ➋ निहायत मेहरबान बेहद रहम करने वाला है। ➌ कियामत के दिन मालिक है। ➍ हम तेरी ही  इबादत करते हैं और तुझे ही से मदद मांगते हैं। ➎ हमें सीधी राह पर चला, ➏ उन लोगो की रह पर  जिन पर तू ने इनाम किए,  उनकी राह नहीं जिन पर तेरा गजब नाजिल हुआ, और उनकी जो गुमराह हो गए।

कुरान शरीफ की आयतें
कुरान शरीफ की आयतें हिंदी में 


हिंदी अर्थ : मै शुरू करता हूं मेरे अल्लाह के नाम से जो हमेशा मेहरबान, अधिक रहम करने वाला है। अलिफ लाम मीम ➊ इस किताब में कोई शक व  शुबह नहीं, अल्लाह से डरने  वालों की रहनुमाई करती है। ➋ जो गैबी उमुर पर ईमान लाते हैं, और नमाज काईम करते हैं और हमने इनको जो रोजी दी है उसमें से खर्च करते हैं। ➌ और जो ईमान लाते हैं इस किताब पर जो आप पर उतारी गई और उन किताबों पर  जो आप पर उतारी गई, और  उन किताबों पर जो आपसे पहले उतारी गई जो आखिरत पर यकीन रखते हैं। ➍ यही लोग अपने रब की सीधी राह पर है और यही लोग कामयाब होने वाले हैं। 

आर्यभट की जीवनी 

कुरान शरीफ की सूरते हिंदी में
कुरान शरीफ की सूरते हिंदी में


हिंदी अर्थ : ➎ बेशक जिन लोगों ने कुफ्र किया,  उनके लिए बराबर है कि आप उन्हें ( अल्लाह के आजाब से)  डराए,  या ना डराए,  वह ईमान नहीं लाएंगे। ➏ अल्लाह  तआला ने उनके दिलों पर, और उनके कानों पर मुहर लगा दी है,  और उनकी आंखों पर पर्दा पड़ा हुआ है उनको बड़ा  अजाब  मिलेगा। ➐ और बअज  लोग ऐसे हैं , जो कहते हैं कि हम अल्लाह और आखिरत के दिन पर ईमान लाए,  और हाल यह है कि वह ( दिल से)  मोमिन नहीं करते। ➑ ( यह लोग) अल्लाह को और ईमान वालों को धोखा देना चाहते हैं, ( यह लोग)  अपने आप को धोखा दे रहे हैं,  और समझ नहीं रहे हैं। ➒ इनके दिलों में निफाक की बीमारी है , तो अल्लाह तआला ने इनकी बीमारी को और बढ़ा दिया, और  इनको कियामत के दिन दर्दनाक आजाब मिलेगा,  इस  सबब से  कि झूठे ईमान  का इजहार करते थे। 

History of shivaji maharaj

कुरान शरीफ की तिलावत हिंदी अर्थ
कुरान शरीफ की तिलावत हिंदी अर्थ


हिंदी अर्थ : ➓ और जो इन कि अल्लाह की जमीन पर फसाद ना फैलाओ,  तो वह कहते हैं कि असलम में हम ही तो इस्लाह  करने वाले हैं। ⓫ मोमिनो ! होशियार रहो,  बेशक यही लोग फसाद बरपा करने वाले हैं,  लेकिन समझ नहीं रहे हैं। ⓬ और जब इनसे कहा जाता है कि ईमान लाओ ;  जिस तरह लोग ईमान लाए,  तो वह कहते हैं,  जिस तरह बेवकूफ लोग ईमान  लाते हैं  क्या उसी तरह हम ईमान लाए?  मोमिनो !  होशियार रहो,  दर हकीकत वही लोग बेवकूफ है, लेकिन वह इस हकीकत को जान नहीं रहे हैं।⓭ और जब इमान वालों से उनकी मुलाकात होती है, तो वह कहते हैं कि हम इमान ले आए है,  और जब अपने शैतानों के साथ तनहाई में होते हैं तो कहते हैं कि हम तो तुम्हारे साथ है,  हम तो सिर्फ मुसलमानों का मजाक उड़ाते  रहते हैं। ⓮ अल्लाह उनका मजाक उड़ा रहा है, और उनको उनकी सरकशी में बढ़ने दे रहा है , जिसमें वह भटक रहे हैं।

Quran Sharif Tilawat hindi meaning
Quran Sharif Tilawat hindi meaning 


हिंदी अर्थ : ⓯ यही तो है वह लोग जिन्होंने हिदायत देकर गुमराही खरीद ली,  लेकिन इनकी तिजारत  नफा बख्श ना हुई,  और वह लोग हिदायत पाने वाले नहीं थे। ⓰ इनकी मिसाल उस शख्स की मिसाल है जिसने आग जलाई, जब उस आग ने इसके इर्द-गिर्द रोशनी पहला दी,  तो अल्लाह ने इनका नूर छीन लिया,  और इन को अंधेरे में छोड़ दिया  वह कुछ नहीं देख पा रहे हैं। ⓱ वह लोग बहरे हैं,  गूंगे है, अंधे हैं कभी भी ( हक की तरफ) नहीं लौटेंगे। ⓲ या इनकी मिसाल आसमान से बारिश वाले बादल की है,  जिसमें जुल्मत,गरज और बिजली है, कड़क की शिद्दत की वजह से मौत के डर से अपनी उंगलियों को अपने कानों में डाल लेते हैं, और अल्लाह काफिरों को हर तरफ से घेरे हुए हैं। ⓳  करीब है कि बिजली इनकी आंखों को  उचक  ले,  जब-जब इनके लिए रोशनी कर देती है,  तो इसमें चल पड़ते हैं,  और जब इन पर तारीकी छा जाती है,  तो खड़े हो जाते हैं।  और अगर अल्लाह चाहता तो इनके  कान और इनकी आंखों को ले जाता।  बेशक अल्लाह हर पर कुदरत रखने वाला है।

फेसबुक ग्रुप से पैसे कैसे कमाए 

नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम कुरान
नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम कुरान 


हिंदी अर्थ : ⓴ यह लोग को अपने उस रब की इबादत करो जिसने तुम्हें पैदा किया और उन लोगों को पैदा किया जो तुमसे पहले गुजर गए, ताकि तुम परहेज़गार बन जाओ। ㉑ जिसने जमीन को तुम्हारे लिए फर्श  और आसमान को छत  बनाकर उसमें से पानी उतारा;  जिसके जरिए रोजी की तौर पर उसने तुम्हारे लिए मुख्तलिफ किस्म के फल बनाए है। बस तुम अल्लाह  को शरीक  और मुकाबिल ना  ठहराओ,  तुम जानते हो ( कि उसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता)। ㉒ और अगर तुम शक में हो इस कलाम की तरफ से जो हमने अपने बंदे पर उतारा है, तो इस जैसी एक सूरत लेकर आओ, और  अल्लाह के अलावा अपने मददगार को बुला लो अगर तुम सच्चे हो। 

शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाये 

कुरान शरीफ की तिलावत हिंदी में
कुरान शरीफ की तिलावत हिंदी में

हिंदी अर्थ : ㉓ अगर तुम ऐसा ना कर सको, और तुम हरगिज़ ऐसा ना कर सकोगे, तो डरो उस आग से जिसका इंदन आदमी और पत्थर होंगे,  जो तैयार की गई है काफी रो के लिए। ㉔ और खुशखबरी दे दीजिए उन लोगों को जो ईमान लाए और अर्पण किया कि उनके लिए ऐसे जन्नते है जिनके नीचे नहरे जा रही होगी। ㉕ जब जब उन  बागात में से कोई फल खाने को दिया जाएगा, तो वह कहेंगे कि यह तो वही फल है जो हमें इसके कल्ब  खाने को दिया गया था, और उनको ऐसे ही रोजी दी जाएगी जो एक दूसरे से मुत्शाबह होगी, और उनके लिए उनकी पाकीजा बीवियां होंगी और वह लोग जन्नत  में हमेशा के लिए रहेंगे।

आज हमने क्या सिखा 

Quran ग्रंथ अरबी भाषा में लिखा हुआ है जिसके कारण अक्सर लोगो को "कुरान शरीफ की तिलावत, कुरान शरीफ की आयते और कुरान शरीफ की सूरते" का हिंदी अर्थ से अंजान है. आपकी जानकारी के लिए बता दे
कुरान में बताये गये अरबी भाषा का hindi अर्थ  
  • सूरत का मतलब एक लाइन में लिखा गया वाक्य (Line Sentence) होता है
  • आयतें का मतलब एक अनुच्छेद (one Paragraph) होता है। 
  • तिलावत का अर्थ पढना (Reading) होता है। 
  • ईमान का मतलब भरोसा (Trust) कहलाता है
कुरान ग्रन्थ यह मुस्लिम और अन्य (Muslim और  Non Muslim) लोगो पढ़ सकते है. परंतु इसके लिए अरबी भाषा की जानकारी होना जरुरी है. इस Quran Sharif की किताब से इंसान तथा मानवता की भलाई की सिख मिलती है जिसे पढकर जीवन को सही ढंग से जिने का मार्ग मिलता है।

"जो ईमान लाए और अच्छे काम करे अल्लाह उनकी बुराइयां दूर कर देंगे।"- Quran Quotes


उम्मीद करता हु दोस्तों हमारा लिखा गया यह पोस्ट "कुरान शरीफ की तिलावत हिंदी में। Quran Sharif Tilawat In Hindi" आपको जरुर पसंद आया होगा. कृपया आपनी राय कमेन्ट में जरुर बताये।

यह पढ़े