तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं। Tulsi ka poudha kisi ko dena chahiye ya nahi

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में सबसे पवित्र वनस्पति मानी जाती है। तुलसी का पौधा देवी वृंदा के आत्मा से प्रकट हुआ है इसीलिए तुलसी लगाने की जगह को वृंदावन भी कहा जाता है। परंतु तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं देना चाहिए तथा कौन सा तुलसी का पौधा कभी भी दान नहीं करना चाहिए यह सवाल अक्सर लोगो द्वारा पुचा जाता है। आज इस पोस्ट में तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं इसके बारे में बताया गया है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है और जिस घर में तुलसी विराजमान है तथा तुलसी की अच्छी तरह से देखभाल और पूजा की जाती है उस घर में धन-धान्य, वैभव, सुख शांति, निरोग एवं आनंद भरी खुशियों की कभी कमी नहीं आती है। तो आइये जानते है Tulsi ka poudha kisi ko dena chahiye ya nahi विस्तार में।

तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं, Tulsi ka poudha kisi ko dena chahiye ya nahi
तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं

    तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं

    हिंदू ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जो तुलसी का पौधा घर के मुख्य आंगन में लगा हो उसे कभी दान में नहीं देना चाहिए क्योंकि वह घर की मुख्य लक्ष्मी भी मानी जाती है। यदि आप घर का मुख्य तुलसी का पौधा दान देते हैं ऐसे में आपके घर से लक्ष्मी माता लुप्त हो जाएगी तथा नाराज हो जाएगी और दुसरे के के घर विराजमान होगी। परंतु आपकी जानकारी के लिए बता दूं घर का मुख्य तुलसी का पौधा छोड़कर अन्य तुलसी के पौधे दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा दान करने से मनुष्य के अंतिम समय में स्वर्ग के मार्ग प्राप्त होते हैं। और ऐसा भी कहा जाता है कि तुलसी का पौधा दान करने से वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है जो स्वर्ग सेभी श्रेष्ठ धाम भी माना जाता है। बड़ी एकादशी को तुलसी के पौधे का दान करना बेहद लाभदायक होता है 

    सम्बंधित: धन योग भाग्यशाली हस्त रेखा 

    तुलसी के प्रकार। घर में कोनसी तुलसी लगाये 

    तुलसी दो प्रकार की होती है। राम तुलसी और श्याम तुलसी। राम तुलसी के पत्ते हरे रंग के होते हैं और श्याम तुलसी के पत्ते गहरे हरे रंग के होते हैं जोकी काले रंग समान दिखाई देते हैं। दोनों तुलसी के पौधे माता लक्ष्मी का स्वरूप होते है इसके आलावा घर में आने वाले नकारात्मक विचार, रोग और विपत्ति को दूर करता है। आप इनमें से कौनसी भी तुलसी घर में लगा सकते हैं 

    तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं, Tulsi ka poudha kisi ko dena chahiye ya nhi
    Tulsi ka poudha kisi ko dena chahiye ya nahi


    तुलसी के संकेत 

    हिंदू शास्त्रों में तुलसी के पौधे को माता का दर्जा दिया गया है। घर पर मुसीबत आने से पहले, सबसे पहला प्रभाव तुलसी के पौधे पर पड़ता है। यदि तुलसी के पौधे में पानी डालने के बावजूद भी वह धीरे-धीरे सूखने लगती है तो यहां  घर में आने वाली मुसीबतों का संकेत होता है। इसके आलावा यदि ग्रहों का अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है एसेमे तुलसी के पत्ते सुकडते हुए रंग बदल देते है। ऐसे में सूखी हुई तुलसी की पूजा नहीं की जाती है और सूखे हुए तुलसी के पौधे को पवित्र नदी पर प्रवाहित करना आवश्यक होता है। 

    हर एक ग्रह का शुभ और अशुभ परिणाम जातक तक पहुचाने का काम बुध ग्रह करता है जोकि हरे रंग से सम्बंधित है इसलिए यदि आप पर विपत्ति आती है एसेमे तुलसी का पौधा सुख जाता है तथा मलिन हो जाता है। परंतु यदि आपके घर में किसी प्रकार का शुभ संकेत मिलने वाला है एसेमे तुलसी का पौधा हरा भरा खिल-खिला दिखाई देता है। 


    तुलसी की मंजिरी 

    तुलसी की मंजरी को उतारना चाहिए कि नहीं?  यह सवाल अक्सर लोगों द्वारा पूछा जाता है शास्त्रों के अनुसार तुलसी की मंजरी उतारने से  किसी प्रकार का कर्जा जल्दी फेड्ने में आसानी होती है तथा  वह इंसान जल्दी कर्ज मुक्त हो जाता है। यदि कोई व्यक्ति 108 तुलसी की मंजरी की माला बनाकर भगवान कृष्ण को पहनाता है तो उस व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो जाती है। इसके आलावा तुलसी की मंजिरी को मिट्टी में बोनेसे नये तुलसी के पौधे तायर होते है। 


    तुलसी के पौधे से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

    • तुलसी को घर के आंगन में तथा पूजा कक्ष वाली बालकनी में ईशान्य दिशा में लगाना चाहिए। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में नकारात्मक बातें दूर चली जाती है और सकारात्मक विचारों का आगमन होता है। 
    • जिस घर में लक्ष्मी स्वरूप तुलसी माता का पौधा होता है उस घर में शांति और मन को प्रसन्नता मिलती है इसके आलावा  बुरी आत्माएं, भूत प्रेत, बाधाएं और दोष दूर चले जाते है।
    • तुलसी पवित्र वनस्पति के साथ साथ औषधी वनस्पति है, यदि आप रोज सुबह तुलसी के 5 पत्ते खाते है तो यह आपके कई प्रकार की बिमारियाँ और रोग से रक्षा करने में सक्षम होता है।
    • तुलसी माता और शालिग्राम का विवाह करना अधिक शुभ माना जाता है जिससे मनुष्य की मनोकामनाएं पूरी होती है और शीघ्र विवाह के योग बन जाते हैं।
    • सुबह प्रातः काल में सूरज देवता को जल चढ़ाने के बाद तुलसी माता पर जल चढ़ाएं और तुलसी के पौधे की सात परिक्रमा अवश्य करें। शाम के समय तुलसी माता के पास घी का दीपक जरुर लगाएं।
    • तुलसी को जल चढ़ाना बेहद शुभ होता है परंतु  तुलसी पर रविवार को जल ना चढ़ाएं तथा रविवार के दिन तुलसी के पास दीपक ना जलाए और तुलसी का पत्ता रविवार के दिन नहीं तोड़ना चाहिए। 
    • तुलसी माता के पत्ते को दुर्गा माता और गणेश भगवान को अर्पित ना करें। ऐसा करने से तुलसी का अपमान होता है, जिसके विपरीत परिणाम भी हो सकते है।
    • तुलसी यह एकमात्र ऐसा पौधा है जो रात के समय में प्राणवायु (ऑक्सीजन ) प्रदान करता है।

    सम्बंधित: कुंडली देखना कैसे सीखे 

    तुलसी के चमत्कारी उपाय 

    • यदि आपकी संतान आपका कहना नहीं मानते हैं ऐसे में तुलसी का पौधा पूर्व दिशा में रखें और साथ ही तुलसी के  तीन पत्ते तोड़कर अपनी संतान को खिलाएंजिसके बाद तुलसी का चमत्कारी लाभ आपको धीरे-धीरे  संतान के स्वभाव में दिखाई देगा परंतु एक बात का विशेष ध्यान रखें तुलसी का पत्ता मंगलवार और रविवार को बिल्कुल ना तोड़े। 
    • यदि आप अपनी बेटी के विवाह को लेकर चिंतित है तथा तमाम कोशिश करने के बावजूद भी  विवाह के लिए बात नहीं बन पा रहे हैं ऐसे में अपनी बेटी द्वारा प्रतिदिन सुबह तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें और तुलसी के पौधे की पांच परिक्रमा करवाएं। पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ इस उपाय को करने से अवश्य तुलसी माता की कृपा आप पर बनेगी और जल्दी ही विवाह के लिए शुभ समाचार मिलेगा। 
    • यदि आपका बिजनेस कारोबार मंदा चल रहा है साथ ही व्यापार में परेशानी और समस्याओं से जूझ रहे हैं ऐसे में तुलसी का पौधा पश्चिमी दिशा में रखें और शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पित करें और मिष्ठान का भोग लगाएं।  यदि आप सच्चे मन से  यह उपाय करते हैं तो तुलसी माता की कृपा आप पर जल्दी ही बनेगी और कारोबार मैं तेजी होने में मदद मिलेगी। 

    • यदि आपके घर में प्रतिदिन बार बार झगड़े का वातावरण बन रहा है एसेमे तुलसी के पौधे की स्थापना स्वयंपाक घर के आस पास करे जिससे घर में आनंद और शांति का वातावरण मिलने में अवश्य लाभ होगा। 

    • यदि आपका घर किसी वस्तु दोष से ग्रसित है एसेमे तुलसी का पौधा शालिग्राम के साथ स्थापन करे और पंचामृत से पूजन करे। श्रद्धा और विश्वास से इस उपाय को करने से आपको तुलसी के चमत्कारी लाभ अवश्य प्राप्त होंगे।

    तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं- विडियो 



    लोगो द्वारा तुलसी सम्बंधित पूछे गये सवाल जवाब (FAQ'S)

    Q1. तुलसी का पौधा देने से क्या होता है?

    हिंदू ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जो तुलसी का पौधा घर के मुख्य आंगन में लगा हो उसे कभी दान में नहीं देना चाहिए क्योंकि वह घर की मुख्य लक्ष्मी भी मानी जाती है। हलाकि श्रद्धा भाव प्रति अन्य तुलसी के पौधे दान करने से मनुष्य के संकट दूर होते है इसके आलावा व्यक्ति के अंतिम समय में वैकुंठ धाम की प्राप्ती होती है, जो स्वर्ग सेभी श्रेष्ठ धाम भी माना जाता है।


    Q2. तुलसी का पौधा सूखने पर क्या करना चाहिए?

    घर के आँगन की तुलसी सुख जाने पर उसकी पूजा नही करनी चाहिए, सुखी हुई तुलसी की पूजा करने पर घर पे संकट तथा विपत्ति निर्माण होती है। एसेमे तुलसी का पौधा सूखने पर उसे पवित्र नदी में अर्पित करे तथा मिट्टी में अर्पित करके दूसरा तिलसी का पौधा लगाये।


    Q3. तुलसी के पास कौन सी पांच चीजें नहीं रखनी चाहिए?

    तुलसी के पौधे के पास यह पाच चीजे कचरा, चप्पल, सुखाये हुए गिले कपड़े, गणेशजी की पूर्ति और शिवलिंग नही रखनी चाहिए जिससे तुलसी माता का अपमान होता है तथा घर में बर्बादी और दरिद्र का आगमन होता है। 

    Q4. तुलसी का पौधा किस वार को लगाना चाहिए?

    तुलसी का पौधा गुरुवार को लगाना चाहिए इसके आलावा तुलसी का पौधा कार्तिक माह में गुरुवार के दिन  सुबह लगाने से अधिक लाभ होते हैं। 

    आज आपने क्या सिखा 

    जैसा की आपने इस पोस्ट में तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं इसके बारे में जाना। यदि आपके मन में तुलसी माता के प्रति श्रद्धा है और यदि आप  इस पोस्ट में बताये गये तुलसी के चमत्कारी उपाय अपनाते है एसेमे तुलसी माता जरुर प्रसन्न होगी और आपकी मनोकामनाए अवश्य पूरी होगी।

    उम्मीद करता हु दोस्तों हमारा लिखा गया यह पोस्ट तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं आपको जरुर पसंद आया होगा। Tulsi ka poudha kisi ko dena chahiye ya nahi इसपर आपके क्या विचार है कमेंट में जरुर बताये। 

    यह पढ़े 

    कैसे पता करे डिलीवरी नार्मल होगी की सिजेरियन 

    करी पत्ता के फायदे 

    पीरियड मिस होने के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करे 

    गुटखे के दांत साफ करने के तरीके 

    ताकदवर बॉडी बनाने का घरेलू उपाय 

    सोयाबीन खाने के फायदे 

    गंजा होने से कैसे बचे