होठों पर पपड़ी आना कारन, लक्षण और घरेलू उपाय


होठों की त्वचा बेहत नाजुक स्वाभाव की होती है एसेमे होठों पर पपड़ी आना यह होठों के स्वास्थ के लिए बेहद नुकसानदायक भी हो सकता है। इस पोस्ट में होठों पर पपड़ी कैसे बनती है, होठों पर पपड़ी आने का कारन,  होठों पर पपड़ी आने के लक्षण और होठों पर पपड़ी आने पर उपचार तथा होठों पर पपड़ी आना घरेलू उपाय के बारे में जानकारी बताई गई है। जिससे होठों में नमी लाकर होठों की सुंदरता वापस लायी जा सकती है और आपके होठों का स्वास्थ अच्छा बने रहने में मदत मिल सकती है। तो आइये जानते है होठों पर पपड़ी आना कारन,लक्षण और होठों पर पपड़ी आना घरेलू उपचार हिंदी में विस्तार से। Hothon Par Papadi Aana karan Lakshan Gharelu Upay Hindi

Hothon Par Papadi Aana karan Lakshan Gharelu Upay Hindi, होठों पर पपड़ी आना कारन लक्षण, होठों पर पपड़ी आना घरेलू उपचार
होठों पर पपड़ी आना कारन, लक्षण और घरेलू उपाय


    होठों पर पपड़ी आने के शुरुआती लक्षण

    होठों पर सूखी परद तथा रुखी सुखी त्वचा की उपस्थिति, यह होठों पर पपड़ी आने का मुख्य लक्षण है, जिससे होंठ पपड़ीदार तथा  खुरदुरे दिख सकते है। इसके आलावा होठों पर पपड़ी आने के अन्य शुरुआती लक्षण निचे बताये गये है. जैसे की,

    • होंठो में जलन होना 
    • होंठो में दर्द, लाली या सूजन
    • होंठो में खुजली
    • होंठो पर भेगाए और रक्तस्राव
    • होंठो को बार बार चाटने का मन करना 

    आदि प्रकार के अनुभव होठों पर पपड़ी आने के शुरुआती लक्षण होते है, एसेमे बिना देर किये उचित उपचार करना जरुरी होता है। परंतु इससे पहले "होठों पर पपड़ी आने के कारण" यह जानना बेहद जरुरी होता है ताकि योग्य उपचार मिल सके।


    होठों पर पपड़ी आने के कारण

    होठों पर पपड़ी आना यह चेहरे की सुन्दरता को कम करता है। "होठों पर पपड़ी आना"  यह होठों में रूखापन, दरार, और दर्द  भी पैदा करता है। हवामान में बदलाव के साथ साथ  होठों पर पपड़ी पड़ने के कई संभावित कारण होते है, जिसकी जानकारी निचे बताई गई है 

    • डिहाइड्रेशन: जब शरीर में पानी की कमी तथा डिहाइड्रेशन होता है, तो अन्य त्वचा के साथ साथ  होठों की  त्वचा सूखने और फटने की संभावना होती है, जिससे होंठों पर पपड़ी बन जाती है।
    • पोषक तत्वों की कमी: कई बार जरूरी पोषक तत्व ना मिलने पर भी  होठों सूखे पढ़ते हैं,  जिसमें विटामिन बी, विटामिन ई, आयरन और जिंक की कमी  के कारण होठों पर पपड़ी बनने लगती है।
    • ठंडा का मौसम: ठंडा, शुष्क मौसम भी त्वचा के रूखे और फटने का कारण बन सकता है, खासकर होठों पर। ठंडा के मौसम में होठ सूखने (ड्राई) होने की संभावना बढ़ जाती है।
    • होठों को चाटना या चबाना: होठों को बार-बार चाटने या काटने से जलन और सूखापन हो सकता है,  यदि आपके होठों सुख चुके हैं  और ऐसे में आप लगातार होठों को जुबान से चाट रहे हैं, तो ऐसा करने पर  तथा अधिक चाटने से होंठ सूख सकते हैं और उनमें अधिक  जलन हो सकती है। जोकि  होठों पर पपड़ी बनाने का मुख्य कारण भी  होता है। 
    • एलर्जिक रिएक्शन: कुछ ठंडे खाद्य पदार्थों  और विभिन्न प्रकार की सौंदर्य प्रसाधनों या दवाओं की एलर्जी के कारण भी होठों पर पपड़ी आती है । विविध कॉस्मेटिक या पर्सनल केयर प्रोडक्ट जैसे लिप बाम, लिपस्टिक आदि प्रोडक्ट से एलर्जिक रिएक्शन होती है जिससे त्वचा में जलन हो सकती है एवं होंठो पर पपड़ी बन सकती है।
    • धूप में रहना: सूरज की यूवी किरणों के संपर्क में आने से होठों की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे रूखापन, जलन  और दरारें पड़ सकती हैं और होठों पर पपड़ी आने लगती है।
    • दवाएं: दवाईयाँ , जैसे पिम्पल्स तथा  मुँहासे का इलाज करने के लिए उपयोग की जाने वाली रेटिनोइड्स औषधि, आदि प्रकार की दवाइयों के साइड इफेक्ट भी  होठों पर पपड़ी बनने का कारण बनती है।
    • अन्य संक्रमण: अक्सर कई बार बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण से भी होठों पर पपड़ी बन सकती है। कमजोर प्रतिकारक प्रणाली वाले लोगों में “होठों पर पपड़ी आना” यहां एक सामान्य कारण है।


    होठों पर पपड़ी आना घरेलू उपाय 

    Hothon Par Papadi Aana karan Lakshan Gharelu Upay Hindi, होठों पर पपड़ी आना कारन लक्षण, होठों पर पपड़ी आना घरेलू उपचार
    होठों पर पपड़ी आना कारन, लक्षण और घरेलू उपाय


    कई घरेलू उपचार हैं जो होठों पर पपड़ी को कम करने में तथा होंठो में नमी प्रदान करने मदद करते हैं, जिसकी जानकारी निचे बताई गई है:

    • शहद लगाकर होठों की पपड़ी दूर करे 

    शहद अपने मॉइस्चराइजिंग और चिकित्सा गुणों के लिए जाना जाता है, जो होंठों की पपड़ी के लिए फायदेमंद हो सकता है। शहद में प्राकृतिक एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सूखे, फटे होंठों को हाइड्रेट करने और जलन को शांत करने में मदद करते हैं। अपने होठों पर थोड़ी मात्रा में शहद लगाएं और 10-15 मिनट के बाद  इसे गर्म पानी से धोये। जिसके बाद आपको मुलायम होंठो का अनुभव होने लगेगा।

    • नारियल का तेल से होठों की पपड़ी दूर करे

    नारियल का तेल यह  एक  प्राकृतिक उपाय है जो होठों की पपड़ी के इलाज के लिए बेहद  प्रभावी होता है। नारियल का तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जो त्वचा को हाइड्रेट और नरम करने में मदद करता है, इसके आलावा इसमें एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं जो संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं । होंठों की पपड़ी की स्थिति को जल्दी ठीक करने में नारियल का तेल बेहद फायदेमंद है। इसके लिए रोजाना अपने होठों पर थोड़ी मात्रा में नारियल का तेल लगाएं तथा सर्वोत्तम परिणामों के लिए इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह पानी से साफ करे। लगभग 3 - 4  दिन बाद आपको आपके मुलायम होंठ नजर आयेंगे।

    • एलोवेरा से होठों की पपड़ी दूर करे

    एलोवेरा एक और प्राकृतिक उपचार है जो होंठों की पपड़ी के इलाज के लिए प्रभावी होता है । एलोवेरा में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो सूखे, फटे होंठों को शांत करने और हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। एलोवेरा में नमी प्रदान करने वाले चिकित्सा गुण होते हैं जो सूजन को कम करने और उपचार को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। होंठों की पपड़ी के लिए एलोवेरा का उपयोग करने के लिए, आप दिन में कई बार थोड़ी मात्रा में ताजा एलोवेरा जेल या ऑर्गेनिक एलोवेरा लिप बाम सीधे अपने होठों पर लगा सकते हैं। अपने होठों पर थोड़ी मात्रा में ताजा एलोवेरा जेल लगाएं और हल्के हाथों से 5-10 मिनिट लगते रहे, जिसके बाद  इसे गर्म पानी से धोये।लगभग 3 से 4 दिन के बाद आपको अपने मुलायम और वापस मिल जाएंगे। 

    • खीरा का उपयोग होंठो के लिए फायदेमंद 

    खीरा यह सूखे, फटे या पपड़ीदार होंठों के लिए एक सुखदायक और ताज़ा प्राकृतिक उपचार हो सकता है खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है और इसमें विटामिन और खनिज होते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट और पोषण देने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक ताजे खीरे को पतली स्लाइस में काट कर अपने होठों पर 10-15 मिनट के लिए रख सकते हैं। खीरे की नमी आपके होठों को मुलायम और हाइड्रेट करने में मदद करती है, जबकि स्लाइस की ठंडक सूजन को कम करने और होठों में होने वाली जलन को शांत करने में मदद करती है।

    • पेट्रोलियम जेली लगाकर होंठो की पपड़ी दूर करे 

    पेट्रोलियम जेली एक आम घरेलू वस्तु है जो होंठों को रूखापन और फटने से बचाने में मदद करती है। पेट्रोलियम जेली, जिसे पेट्रोलाटम के रूप में भी जाना जाता है, पेट्रोलियम जेली यह आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला मॉइस्चराइज़र है जो सूखे, फटे या पपड़ीदार होंठों के इलाज के लिए प्रभावी होता है। पेट्रोलियम जेली के गुण, नमी के नुकसान को रोकने और हाइड्रेशन को बढ़ावा देने में मदद करते है। यह होंठों पर नाजुक त्वचा के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होती है, खासकर रूखे सूखे  और क्रैकिंग होंठों  के लिए। अपने होठों पर दिन भर में आवश्यकतानुसार पेट्रोलियम जेली की थोड़ी सी मात्रा लगाएँ। जेली को नियमित रूप से लगाना महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से सोने से पहले, क्योंकि यह इसे रात भर होठों में नमी प्रदान करने की अनुमति देता है । होठों की नमी वापस लाने के लिए आप लिप बाम और वेसिलीन का इस्तमाल भी कर सकते है यह नमी को लॉक करने में मदद करता है और होंठो में सूखापन से और होंठो को फटने से रोकता है।

     सम्बंधित: सेहत कैसे बनाये घरेलू उपाय    

    जरुरी पोषाक्तत्वो से होठों की पपड़ी दूर करे

    Hothon Par Papadi Aana karan Lakshan Gharelu Upay Hindi, होठों पर पपड़ी आना कारन लक्षण, होठों पर पपड़ी आना घरेलू उपचार
    Hothon Par Papadi Aana karan Lakshan Gharelu Upay Hindi


    होंठो को बाहरी नमी प्रदान करने के साथ साथ एक संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करना भी जरुरी होता है जो आपके होंठों को स्वस्थ रखने और फटने से रोकने में मदद करता है, जिसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियां शामिल हैं। कुछ आवश्यक सब्जियां और पोषक तत्व जो फटे होंठों को रोकने में मदद कर सकते हैं उनकी जानकारी निचे बताई गई है:

    1. पत्तेदार हरी सब्जियां: पालक, मेथी, और चोली आदि पत्तेदार सब्जियाँ आयरन, विटामिन ए और सी से भरपूर होती हैं, जो स्वस्थ त्वचा को सहारा देने और रूखेपन को रोकने में मदद करते हैं।

    2. शकरकंद और गाजर: ये सब्जियां बीटा-कैरोटीन से भरपूर होती हैं, जिससे शरीर विटामिन ए में बदल देता है। त्वचा के स्वास्थ्य के लिए विटामिन ए आवश्यक है और सूखे, पपड़ीदार, फटे होंठों को रोकने में मदद करते है।

    3. टमाटर: टमाटर लाइकोपीन से भरपूर होता है, एक एंटीऑक्सीडेंट जो त्वचा को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। टमाटर तथा  टमाटर-आधारित अन्य उत्पाद खाने से आपके होठों को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने और रूखेपन को रोकने में मदद मिलती है।

    4. एवोकाडो: एवोकाडो स्वस्थ वसा और विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो आपके होंठों को मॉइस्चराइज रखने और सूखेपन को रोकने में मदद कर सकते हैं। जिससे होंठो पर पपड़ी आने की संभावना कम रहती है।

    5. शिमला मिर्च: शिमला मिर्च विटामिन सी से भरपूर होती है, जो कोलेजन उत्पादन में मदद करती है और आपके होंठों को स्वस्थ और कोमल बनाए रखती है। यदि आपके होंठो पर पपड़ी जैसी समस्या है तो शिमला मिर्च की सब्जी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।

    6. खीरा: खीरा पानी से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और निर्जलीकरण को रोकता है, जो फटे होंठों का एक सामान्य कारण है। इसलिए भोजन में सलाद के तौर पर खीरा जरूर शामिल करें।

    पढ़े: रीड की हड्डी में नस दबने का इलाज 

    होठों की पपड़ी के लिए पानी का सेवन 

    होंठो का स्वास्थ अच्छा रखने के लिए अन्य चीजो के साथ साथ पिने का पानी एक एहेम भूमिका निभाता है। पीने का पानी आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखकर फटे होंठों को रोकने और उनका इलाज करने में मदद करता है। जब आप निर्जलित तथा डिहाइड्रेशन होते हैं,  ऐसे में आपके शरीर में आपकी त्वचा और  होंठों को नम तथा  कोमल बनाए रखने के लिए पर्याप्त तरल पदार्थ नहीं होते हैं, जिससे त्वचा में रूखापन, दरारें और होंठ फटने की तथा होंठो पर पपड़ी आने समस्या हो सकती है।

    दिन भर में ढेर सारा पानी पीने से आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखने और डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद कर सकते हैं। जब आपका शरीर अच्छी तरह से हाइड्रेट होता है, तो आपकी त्वचा और होंठ के सूखने और फटने की संभावना कम हो जाती है। पानी आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है और आपकी त्वचा के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

    होंठो पर पपड़ी आने पर इन चीजो से बचे 

    Hothon Par Papadi Aana karan Lakshan Gharelu Upay Hindi, होठों पर पपड़ी आना कारन लक्षण, होठों पर पपड़ी आना घरेलू उपचार
    होठों पर पपड़ी आना कारन, लक्षण और घरेलू उपाय


    होठों पर पपड़ी बनने से बचने के लिए कुछ बातों से बचना महत्वपूर्ण होता है, जिसकी जानकारी निचे बताई गई है.

    • एलर्जी के संपर्क में आना: यदि आपको कॉस्मेटिक या व्यक्तिगत देखभाल उत्पाद, जैसे कि लिप बाम या लिपस्टिक से एलर्जी है, तो भविष्य में होने वाली जलन और पपड़ी को रोकने के लिए इसका उपयोग करने से बचें।
    • अत्यधिक तापमान के संपर्क में ना आये: गर्म या ठंडे तापमान के संपर्क में आने से होठों में सूखापन और दरार पड़ सकती है, जिससे अधिक पपड़ी बन सकती है। इसलिए खुद को नार्मल तथा साधारण तापमान में रखने की कोशिश करे।
    • धूम्रपान और अन्य  धुएं के संपर्क में ना आये: तम्बाखू , धूम्रपान का सेवन तथा अन्य धुएं के संपर्क में आने से होंठ सूख सकते हैं और जलन हो सकती है, जिससे पपड़ी बढ़ सकती है।
    • शराब पीना बंद करे: शराब शरीर को निर्जलित (डिहाइड्रेड) कर सकती है और होंठों को सुखा सकती है, जिससे पपड़ी खराब हो जाती है तथा वेह समस्या अधिक बढ़ सकती है।
    • पपड़ी वाली त्वचा को बार बार चाटना बंद करे: अपने होठों की पपड़ीदार त्वचा को बार बार चाटने से समस्या और भी बदतर हो सकती है तथा इससे अधिक जलन और सूखापन हो सकता है इसके अलावा अन्य  संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए यदि आपके होंठो पर पपड़ी की समस्या है एसेमे पपड़ी वाली त्वचा को बार बार चाटना बंद करे।

    सम्बंधित : खून बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए

    होठों पर पपड़ी आना -सम्बंधित पूछे गये सवाल जवाब (FAQ’s )

    1. होठों पर पपड़ी आने का क्या कारण है?

    होंठो में पपड़ी आने के कई कारन होते है जैसे मौसम में बदलाव, ठंड का मौसम, अधिक धुप में वास्तव करना, दवाईया तथा अन्य सौन्दर्य साधनों के साइड इफ़ेक्ट, पोशक्तत्वो की कमी, डिहाइड्रेशन, धुम्रपान का सेवन एलर्जी तथा अन्य बैक्टीरियल संक्रमण आदि समस्या होठों पर पपड़ी आने का कारन बनती है।

    2.  होंठ पर पपड़ी कब तक ठीक हो जाती है?

    ‘होंठों की पपड़ी कब तक ठीक होगी’ इसका समय होंठों की गंभीरता और उसके उपचार पर निर्भर करता है। यदि होंठ पर पपड़ी की समस्या अधिक गंभीर है एसेमे होंठों की नमी वापस लाने में साधारणतह लगभग 1से 2 हफ्ते का समय लगता है।

    3. होठों का सूखना क्या दर्शाता है?

    कई बार मौसम के बदलाव के कारन तथा अधिक ठंड या अधिक धुप में वास्तव के कारन होंठ सूखने लगते है। एसेमे  ‘होंठो का सुखना’ यह ‘शरीर में पानी की कमी’ और ‘होंठों पर पपड़ी आने के लक्षण’ को दर्शाता है। इसके आलावा यह चेहरे को त्वचा ड्राई होने के शुरवाती लक्षण को भी दर्शाता है । एसेमे होंठ तथा त्वचा को  मॉइश्चराइजर द्वारा नमी की जरूरत होती है।

    4. फटे होठों को ठीक कैसे करें? 

    यदि आपके होंठ फट गये है तथा होंठो पर पपड़ी जम रही है एसेमे आप होंठो पर शहद, नारियल का तेल, एलोवेरा, पेट्रोलियम जेली, आदि घरेलू चीजे होंठो पर लगा सकते है जिससे होंठो की नमी वापस आने में मदत मिलती है। इसके आलावा फटे हुए होठों को ठीक करने के लिए ‘लिप बाम’ का इस्तमाल भी कर सकते है। 

    आज आपने क्या सिखा ?

    जैसा की आपने इस पोस्ट में “होठों पर पपड़ी आना कारन,लक्षण और होठों पर पपड़ी आना घरेलू उपचार” के बारे में जाना, यदि आप अपने होठों पर पपड़ी का अनुभव कर रहे हैं, एसेमे इस पोस्ट में बताये गये चीजो का अपना सकते है। इसके बावजूद भी यदि आपको अच्छे रिजल्ट नही मिल रहे है, तथा यदि आपके होंठ गंभीर रूप से सूखे या फटे हुए हैं, तो यह किसी अन्य बीमारी के लक्षण भी हो सकते है, एसेमे नजदीकी चर्म रोग डॉक्टर द्वारा अपना उपचार कराये। 

    उम्मीद करता हु दोस्तों हमारा लिखा गया यह पोस्ट "होठों पर पपड़ी आना कारन, लक्षण। होठों पर पपड़ी आना घरेलू उपचार" आपको जरुर पसंद आया होगा। कृपया आपनी राय कमेंट में बताये।

    यह पढ़े

    • सुबह उठकर क्या नहीं देखना चाहिए

    शुगर में मखाने खाने का तरीका। शुगर में माखना कैसे खाए। How To Eat Lotus Seed For Diabetes In Hindi