Ashok Saraf Biography In Hindi। अशोक सराफ जीवनी

इस पोस्ट में अशोक सराफ जी जीवनी तथा Ashok Saraf Biography in Hindi में जानकारी बताई गई है जिसमे Ashok Saraf Age, wife, फ़िल्मी करियर. इसके आलावा  Ashok Saraf  ki family, Ashok Saraf Marathi Movies और अशोक सराफ को मिले हुए अवार्ड्स के बारे में विस्तार से जानकारी बताई गई है। तो आइये जानते है Ashok Saraf hindi information विस्तार में

Ashok Saraf Biography In Hindi, marathi superstar अशोक सराफ जीवनी
Ashok Saraf Biography In Hindi


    अशोक सराफ कोण है? 

    अशोक सर्राफ यह एक भारतीय फिल्म के अभिनेता है और एक कॉमेडियन भी  हैं, हलाकि इन्होने मुख्य तौर से हिंदी फिल्म की तुलना में मराठी फिल्मो में अधिक काम किया है। अशोक सर्राफ अब तक कई हिंदी फिल्मों और मराठी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। अशोक ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1971 से की, जिसमे काफी मराठी सुपरहिट फिल्मे शामिल है, जिसके लिए उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से विविध पुरुस्कारों से भी नवाजा गया। 


    Ashok Saraf Biography In Hindi

    Ashok Saraf Biography In Hindi अशोक सराफ जीवनी
    नाम (Name) अशोक सराफ
    जन्म (Birth Date) 4 जून, 1947
    जन्मस्थान (Birth Place) बेळगाँव, मुंबई (महाराष्ट्र)
    उम्र (Age) 74
    उंची (Height) 5’ 10” (5फूट, 10 इंच )
    पेशा (Profession) अभिनेता (मराठी/हिंदी )
    प्रसिद्धी कॉमेडियन (मराठी/हिंदी )
    उपनाम (Nickname) मामा
    पत्नी (wife) निवेदिता जोशी शराफ (अभिनेत्री)
    बेटा (Son) अंकित सर्राफ (chief)

    अशोक सराफ का प्रारंभिक जीवन 

    अशोक सराफ का जन्म 4 जून, 1947 में बेळगाँव, मुंबई में हुआ उन्होंने अपना अपना बचपन और प्रारंभिक जीवन दक्षिण मुंबई के चिखलवाड़ी में बिताया और सम्पूर्ण शिक्षा मुंबई के  डी.जी.टी हाई स्कूल में पूरी की। अशोक सराफ के मामा की एक नाटक कंपनी थी जिसके कारन घर में नाटक का माहोल बना रहता था और वेह देखते देखते अशोक की नाटक में रूचि बढती गई। उन्होंने बचपन 6 साल की उम्र से ही नाटक में काम करना शुरू किया था जिसके बाद  उन्हें पाठशाला में आयोजित होने वाले नाटक में एक्टिंग करने की दिलचस्पी आने लगी थी और वेह उन्हें पुरी निष्ठा के साथ निभाया करते थे। जिसके बाद 18 साल के उम्र में उन्होंने  “ययाति और देवयानी” इस नाटक में विदूषक का अभिनय किया, यह उनके जीवन का पहला मराठी नाट्य समारोह था।  जिसके बाद अशोक के अपने कदम एक्टिंग की ओर बढाये।  

    Ashok Saraf Biography In Hindi, marathi superstar अशोक सराफ जीवनी
    Ashok Saraf With His Wife Nivedita Joshi Saraf


    Ashok Saraf Family। अशोक सराफ का पारिवारिक जीवन 

    अशोक एक सामान्य वर्ग परिवार से तालुख रखते थे। अशोक के पिता का इलेक्ट्रॉनिक चीजो का आयत/निर्यात का बिजनेस था। वेह चाहते थे की अशोक आणि पढाई पूरी करके नौकरी करे। परंती अशोक SBI Bank में नौकरी करने के साथ साथ नाटक भी किया करते थे। अशोक सराफ अपने जवाँ उमर में मराठी अभिनेत्री रंजना देशमुख को डेट कर रहे थे परंतु उनके अफेयर का खुलासा तब हुआ जब अभिनेत्री रंजना देशमुख की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जिसके बाद अशोक सराफ ने  अपने शादीशुदा जीवन की शुरुवात “निवेदिता जोशी” के साथ की। निवेदिता यह एक अभिनेत्री है जो टीवी सीरियल में काम करती थी। अशोक सराफ अपने पत्नी निवेदिता जोशी से 18 साल बड़े हैं। उनके बेटे का नाम अनिकेत सराफ है जो वर्तमान समय में पेस्ट्री शेफ है। अशोक सराफ वर्ष 2012 में मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर तालेगांव के पास एक बड़ी कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए यह उनके लिए सोभाग्य था तब वेह “गोल गोल दब्यातला” फिल्म के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए यात्रा कर रहे थे। अभी वेह अपने पुरे परिवार के साथ मुंबई में स्थित है।


    अशोक सराफ फ़िल्मी करियर की शुरुवात 

    शालेय नाटक में भाग लेते हुए उन्होंने कई नाटको में काम किया जिसके बाद 1971 में उनकी पहली फिल्म “दोन्ही घरचा पहुना” इस मराठी फिल्म से शुरुवात हुई। 1971 से उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में कदम रखते हुए उन्होंने कॉमेडियन का किरदार निभाना शुरू किया। जिसके बाद उन्होंने कई मराठी हिट फिल्मे दी जो भारतीयों को पसंद आई। जिसमे “पांडू हवालदार” फिल्म दादा कोंड्गे का नेतृत्व करते हुए अभिनय साकार किया जी काफी प्रसिद्ध हुआ।  इसके आलावा अशोक सराफ यह एक बहुरूपी अभिनेता ने कई मराठी नाटक, मराठी फिल्म/ चित्रपट, मराठी कॉमेडी चित्रवानिका, हिंदी कॉमेडी टीवी सेरिअल्स में काम करते हुए दर्शको का दिल जित लिया।1980 और 90 के दशक के दौरान लक्ष्मीकांत बेर्डे और अशोक सराफ को मराठी कॉमेडी सुपरस्टार माना जाता था। जिसके बाद बॉलीवुड हिंदी फिल्मो में जैसे सिंघम, गुप्त,  प्यार किया तो डरना क्या, कोयला, कारन अर्जुन, यस बॉस  आदि हिंदी फिल्मो में कॉमेडीयन का किरदार के आलावा कई  महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाते हुए नजर आते है।   

    पढ़े: बिल गेट्स की 1 मिनिट की कमाई 

    अशोक सराफ मराठी चित्रपट लिस्ट। Ashok Saraf Marathi Movie List

    अशोक सराफ की कुछ मराठी लोकप्रिय फिल्मों में "धूम धड़क" "आशी ही बनाव बनवी," और "आयत घर घरोबा," शामिल हैं।अशोक सराफ ने 1971 से  2020  तक लगभग 170 से ज्यादा मराठी फिल्मो में मुख्य अभिनेता काम कर चुके हैं। इसके आलावा  लगभग 51 हिंदी फिल्मो में साइड रोल किया है। अशोक को अक्सर मराठी सिनेमाओं में सम्राट अशोक के रूप में जाना जाता है। 

    अशोक सराफ मराठी चित्रपट लिस्ट निचे बताई गई है।

    • प्रेमंकुर (1993)
    • वाट पाते पुनवेची (1993)
    • शुभ मंगल सावधान (1992)
    • ऐकाव ते नवलच (1992)
    • ठन ठन गोपाला (1992)
    • धार पकाड़ (1992)
    • झुंज तुझी मांझी (1992)
    • आयत घरात घरोबा (1991) ....(नकली) गोपाल कीर्तिकर उर्फ ​​गोपुकाका
    • अफलातून (1991) .... बजरंग रावी
    • चौकट राजा (1991) गण
    • गोदी गुलाबी (1991)
    • जस बाप ताशी पूरे
    • अशोक सराफ के और मराठी फिल्मे जाने  


    अशोक सराफ के प्रसिद टीवी सिरिअल्स (Ashok Saraf TV Serials)

    अशोक सराफ एक कॉमेडियन अभिनेता है उन्होंने टीवी सीरियल में "ये छोटी बड़ी बातें" और "हम पांच" में उनकी मुख्य भूमिकाएँ बहुत लोकप्रिय हुईं। इसके आलावा उन्होंने और भी कई कॉमेडियन और पारिवारिक  टीवी सीरियल में काम किया है। 

    अशोक सराफ के प्रसिद टीवी सिरिअल्स लिस्ट निचे बताई गई है।

    • नाना ओ नाना (2011)
    • आ बैल मुझे मारे
    • ज़ोपी गेलेला जागा झाला (1986)
    • Don’t Worry संजय भंडारी के रूप में
    • ये छोटी बड़ी बातें
    • हम पांच (1995) और (2005) आनंद माथुर के रूप में
    • छुटकी बजाके ईश्वर देवगण के रूप में
    • राजू राजा राजासाबी
    • टन  टना टन
    • प्रोफेसर प्यारेलाल


    पढ़े: लोकमान्य तिलक जीवनी 

    अशोक सराफ के प्रसिद्ध नाटक (Ashok Saraf Famous Drama)

    अशोक सराफ ने 18 साल की उम्र में ही मराठी नाटक करना शुरू कर दिया था।  "ययाति आनी देवयानी।" यह उन्होंने कियाहुआ उनका पहला मराठी व्यावसायिक नाटक था। सराफ ने मराठी थिएटर में सक्रिय रूप से भाग लिया है। उनके कुछ लोकप्रिय मराठी नाटकों में "अनिधिकृत," "हमीदाबाईची कोठी,"  "सरखा चतित दुखे," "हे राम कार्डियोग्राम," "डार्लिंग डार्लिंग," "लगिंगहाई," और "वैक्यूम क्लीनर" शामिल हैं। इसके आलावा उन्होंने कई नाटको में अपना अभिनय साकार किया है। 

    अशोक सराफ के नाटक की लिस्ट निचे बताई गई है।

    • लगिन घई
    • बंदु आनी बटाटे पोहे - हसवन्यासाथी जन्मा अपुला
    • सरकार चटित दुखे (2010)
    • प्रेमा तुझ रंग कसा
    • मनोमिलान
    • अंधिक्रुत
    • झाल एकदाच
    • वैक्यूम क्लीनर
    • संगीत संशाय कल्लोल
    • हसत खेलत (2007)
    • एक उनाद दिवस


    पढ़े : कोहिनूर हिरे की कीमत कितनी है 

    अशोक सराफ को मिले हुए पुरस्कार (Ashok Saraf's Awards) 

    • 1977 में  अशोक सराफ को “राम राम गंगाराम” के लिए पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला इसके आलावा  कुल मिलाकर, 5 फिल्मफेयर पुरस्कार दिए गये है
    • फिल्म पांडु हवलदार के लिए महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार
    • फिल्म सवाई हवलदार के लिए “स्क्रीन अवार्ड” से सन्मानित किया गया
    • “मायका बिटुआ” इस फिल्म के लिए भोजपुरी फिल्म अवार्ड से सन्मानित किया गया 


    अशोक सराफ के बारे में अफवा

    साल 2017 में अशोक सराफ की मौत को लेकर अफवाहें  थीं। हालांकि, उनकी पत्नी निवेदिता सराफ ने सभी अफवाहों को खारिज करते हुए बताया था कि उनका स्वास्थ्य अच्छा है।

    Ashok Saraf Biography video In Hindi



    अशोक सराफ का अपमान 

    एक बार अभिनेता अशोक सराफ अपनी फिल्म "महालक्ष्मी एक्सप्रेस" की शूटिंग के लिए ट्रेन की दूसरी श्रेणी (second tier) में कोल्हापुर की यात्रा  कर रहे थे। क्योंकि उस दौरान अभिनेताओं को बहुत कम फीस मिलती थी। यात्रा के दौरान दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहचान लिया और उसकी मौजूदा आर्थिक परीस्थिति का मजाक उड़ाया। जिससे अशोक इतना अपमानित हुआ कि उन्होंने अपना चेहरा कंबल के नीचे छिपाकर अपनी पूरी यात्रा पूरी की।

    निष्कर्ष 

    जैसा कि आप भी अशोक सराफ की जीवनी (Ashok Saraf Biography In Hindi) के बारे में पढ़ा, यह सीख मिलती है। यदि इंसान के मन में कुछ बनाने की चाह है, तो वो उसे जरुर हासिल कर सकता है। आज भी अशोक सराफ मराठी फिल्मो के महान सुपरस्टार की पहचान से जाने जाते है। 

    उम्मीद करता हूं दोस्तों हमारा लिखा गया यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। मराठी फिल्मों के महान अभिनेता अशोक सराफ के बारे में आपकी क्या राय है? कमेंट में जरुर बताये।

    यह पढ़े :