गाय के चारा न खाने का कारण और उपाय  गाय जानिए चारा न खाने के 5 मुख्य कारन एवं उपाय 

अक्सर कई बार गाय कुछ कारणों की वजह से तथा बीमारियों की वजह से चारा खाना बंद कर देती है, जिसके कारन दूध उत्पादन कम हो जाता है। एसेमे गाय चारा क्यों नही कहा रही है तथा गाय के चारा न खाने का कारण क्या है यह सवाल किसानो को उत्पन्न होता है इस पोस्ट में गाय के चारा न खाने के 5 मुख्य कारण और उपाय के बारे में जानकारी बताई गई है, जिससे गाय चारा न खाने पर क्या करे ताकि गाय को तंदुरुस्त किया जा सके इसके बारे में जानकारी बताई गई है। तो आइये जानते है gay ke chara n khane ka kanan के बारे में विस्तार से.

गाय के चारा न खाने का कारण, gay ke chara n khane ka karan
गाय के चारा न खाने का कारण


    गाय के चारा न खाने का कारण । गाय के चारा न खाने के 5 मुख्य कारन 

    1. गाय का पेट खराब होना :  गाय के पेट में गैस का इलाज

    अक्सर कई बार गलत चीजें खाने की वजह से गाय को दस्त की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे गाय का पेट खराब हो जाता है जिसके कारण वह पतला गोबर करती है और धीरे-धीरे वेह  कमजोर होने लगती है।  कई बार गाय के चारा न खाने का कारण पेट में जमने वाली गैस की वजह से होती है। गाय का पेट खराब होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे गाय को अधिक चारा खिलाना, घर का बचा हुआ बासी खाना, रास्ते पर पड़ा हुआ दूषित खाना, नाले  का पानी आदि कारणों से गाय को डायरिया जैसी बीमारी उत्पन्न होती है और गाय का पेट खराब हो जाता है जिसके कारण गाय चारा नहीं खाती है  और वह कमजोर  दिखाई देती है।

     

    2. गाय को बुखार आना : वायरल तथा बैक्टीरियल डिसीज 

    गाय के चारा न खाने का कारण बुखार आने की वजह से भी होता है। कहीं बार किसान गाय की स्वच्छता और देखभाल रखने में लापरवाही करते हैं तथा गाय बांधने की जगह पर स्वच्छता नहीं रखते हैं ऐसे में गाय का मल, मूत्र और चारा एक ही जगह जमा होता है जिसके कारण कई प्रकार के कीटाणु गाय के मूह से अंदर प्रवेश करते है जिससे (जीवाणु ) बैक्टीरियल डिसीज का खतरा बढ़ जाता है और धीरे-धीरे गाय चारा खाना कम करती है। इसके अलावा गाय को बुखार आने के और भी कारण होते है जैसे कड़ी धूप में गाय को बांधना, कड़ाके की ठंड में गाय को बाहर बांधना, गाय की अस्वच्छता, तथा गाय को हर 3 महीने बाद पेट के कीड़े मारने की दवा देने में लापरवाही होना आदि सभी कारणों की वजह से  गाय को वायरल तथा बैक्टीरियल रोग होते है, जिसके कारण गाय को बुखार आता है और वह चारा खाना बंद कर देती है 

     

    3. गाय के जुबान में काटा फसना तथा छाले होना 

    अक्सर ग्वाला पशुओ को चराने बाहर तथा  जंगल ले जाते है, एसेमे पशु कई प्रकार के झाड़-पत्तियों का सेवन करते है जिसमे काटेरी पौधे भी होते है, एसेमे पौधो की हरी पत्तियाँ खाते समय अक्सर कटा पशुओ की तथा  गाय की जुबान में फास जाता है जिसके चलते जुबान में सुजन आने लगती है और गाय को चारा खाने में तकलीफ होने लगती है जिसके कारन गाय चारा खाना बंद कर  देती है और वेह हर समय  जीभ बाहर निकालती हुई नजर आती है। एसेमे गाय का मूह और जुबान चेक करना बेहद जरुरी होता है ताकि जुबान में फसे हुए काटे को नोकीले पिन द्वारा बाहर निकाल सके

     

    4. गाय के मूह में खारिश होना 

    अक्सर गाय अचानक चारा-दाना खाना बंद कर देती है एसेमे गाय के चारा न खाने का कारण क्या है तथा गाय चारा क्यों नही कहा रही है यह सवाल से अक्सर किसान परेशान रहते है। आपको बता दे अक्सर  गाय तथा पशुओ के मूह में खारिश हो जाती है जो पशु के गाल पर अंदर की तरफ बारीक़ बारीक़ काटे के समान होते है जिसे अबाल रोग भी कहा जाता है  जिसके चलते पशुओ को चारा खाते समय तकलीफ होती है जिसके कारन गाय के आँखों में आसू  भी दिखाई देते है और वेह चारा खाना बंद कर देते हे  तथा  बार बार जुबान बाहर निकालते रहते है 


    5. गाय का अनुचित खान-पान

    गाय के चारा न खाने का कारण अनुचित तथा गलत खान-पान भी होता है, अक्सर लोग गाय का दूध बढ़ाने की लालसा में गाय को जरूरत से अधिक चारा-दाना देते है जिसका प्रभाव गाय की सेहत पर पड़ता है जिसके कारन गाय का पाचन तंत्र खराब हो जाता है और वेह चारा खाना बंद कर देती है। एसेमे गाय की नस्ल को जानकर गाय का प्रतिदिन संतुलित आहार कितना होना चाहिए इसकी जानकारी होना बेहद जरुरी होता है, ताकि गाय को योग्य मात्रा में दाना पानी मिल सके और गाय को बीमार होने से बचाया जा सके।  गाय चारा न खानेपर गाय की देखभाल कैसे करे इसकी पूरी जानकारी निचे बताई गई है विस्तार से पढ़े।

    पढ़े: टॉन्सिल का होम्योपैथिक इलाज


    गाय चारा न खानेपर इस तरह करे देखभाल 

    जैसा कि आपने गाय के चारा न खाने का कारण के बारे में जाना जिससे  गाय की बीमारी का पता लगाया जा सकता है। नीचे बताई गई जानकारी में  गाय चारा न खाने पर क्या करें, गाय चारा न खाने पर कोनसी दवा पिलाये तथा गाय चारा न खाने पर कोनसे उपाय करे आदि विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी बताई गई है जिसकी मदत से गाय की बीमारी दूर करके उन्हें पहले जैसा तंदुरुस्त किया जा सकता है, गाय चारा न खानेपर वेह किस बीमारी से सम्बंधित है ,यह जानकर निचे उपाय बताये गये है।


    1. गाय की भूख बढाये 

    अक्सर कई बार किसान लोग गाय को चारा खाने के लिए खुला छोड़ देते हैं, जिसके कारन गाय हरे चारे का सेवन अधिक करती है। हरे चारे का अधिक सेवन करने से गाय को अपचन की समस्या उत्पन्न होती है जिसके कारन एसिडिटी होना, खट्टी डकार आना, उल्टी होना आदि समस्या गाय को उत्पन्न होती है जिसके चलते  वेह जुगारी करना कम कर देती है और गाय की भूख कम होने लगती है जिसका परिणाम दूध उत्पादन पर होता है। एसेमे गाय की भूख बढ़ाना बेहद जरुरी होता है इसके लिए गाय को सुबह- शाम 50 ग्राम मीठा सोडा खिलाये, 2 से 3 दिन यह उपाय अपनाने से एसिडिटी की समस्या की समस्या दूर हो जाएगी और गाय की भूख बढने लगेगी तथा बड़े आनंद से चारा खाना पसंद करेगी।


    2. हर 3 महीने में डीवार्मिंग करे 

    दवाई द्वारा गाय के पेट में विषारी बक्टेरिया, खराब  जीवाणु तथा कीड़े को नष्ट करने की प्रक्रिया को डीवार्मिंग कहते है। असल में गाय तथा अन्य पशु कई बार दूषित पानी, बासी खाना, तथा रास्ते पर पड़ा हुआ भोजन का सेवन करते है जिसमें  कई प्रकार के विषारी कीटाणु तथा हानिकारक बक्टेरिया का समावेश होता है जिनका फैलाव पेट के आलावा अन्य अंगो पर भी होता है, जिसके चलते पेट दर्द और डायरिया जैसी बिमारिय उत्पन्न होती है, जिसके कारन गाय बीमार पडती है और चारा खाना कम कर देती है, एसेमे गाय के पेट में विषारी कीटाणुओं का सफाया करना बेहद जरुरी होता है इसके लिए हर 3 महीने बाद गाय के पेट को डीवार्मिंग करना बेहद जरुरी होता है। 


    गाय के चारा न खाने का कारण पेट में मौजूद कीटाणु के कारन भी होता है. गाय तथा भैस के पेट के कीड़े मारने के लिए तथा डीवार्मिंग के लिए एल्बेंडाजोल + आइवरमेक्टिन बोलस (albendazole and ivermectin bolus) यह दवा बेहद कारीगर है, इसके लिए पशु को शाम के समय में गुड तथा शक्कर की डलिया खिलाये और अगली सुबह खाली पेट दाने में यह दवा (एल्बेंडाजोल + आइवरमेक्टिन बोलस) की 1 गोली  मिलाकर खिलाये, जिसके 3 घंटे बाद आप पशु को अन्य चारा खिला सकते है। यह तरीका अपनाने से गाय के पेट के कीड़े नष्ट हो जायेंगे और वेह खुशाल होकर बड़े आनंद से चारा खाना पसंद करेगी।

    3. गाय को पोषकतत्वों से भरा आहार खिलाये (दाना:चारा)

    गाय का संतुलित आहार उसके शारीरिक वजन व् दूध उत्पादन क्षमता के अनुरुध मिलना जरुरी होता है,  एसेमे गाय के लिए उचित आहार कैसे चुने यह जानना बेहद जरुरी होता है। गाय के अच्छे स्वास्थ के लिए तथा दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पोषकतत्वों से भरा आहार निचे बताया गया है जिससे गाय की रोग प्रतिकारक शक्ति बढनेमें भी मदत मिलती है 

    • नियमित सुखा और हरा चारा (50 - 50 प्रतिशत में )
    • गाय तथा भैस को रोजाना बांटा खिलाये। बांटा बनाने के लिए यह सभी चीजे 1-1 किलो की मात्र में मिलाकर मिश्रण करे। गेहू का चापड़, मुंग तथा चने की चुरी, सरसों की खल, तिल की खल, मूंगफल्ली की खल, मक्का का दलिया और दले हुए काकड़ आदि सभी चीजो का बांटा बनाकर प्रति 2 लिटर दूध पर 1 किलो बांटा चारा में मिलाकर खिलाये। बांटा को हमेशा 5-10 मिनिट पानी में भिगोने के बाद खिलाये।

    4. डॉक्टर द्वारा गाय का चेक-अप करवाए 

    अक्सर कई बार वायरल तथा बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारन गाय को बुखार आता है जिसके कारन के चारा खाना कम कर देती है। एसेमे गाय को बुखार है या नही यह पता करना बेहद जरुरी होता है इसके लिए गाय के दोनों कान पकड़े। गाय के कान का तापमान ठंडा होनेसे गाय को बुखार है यह साबित होता है, एसेमे  (पशु चिकित्सालय में) पशुओं के डॉक्टर द्वारा चेक कराए और डॉक्टर द्वारा दी हुई दवाई खिलाये 


    5. गाय-भैस की देखभाल में बताई गई अन्य जानकारी 

    • गाय -भैस को हफ्ते में कम से कम दो बार जरुर नहलाये।
    • पशुओं को नहलाते समय ब्रश तथा निम् की पत्तियों से जरुर साफ करे ताकि उन्हें स्वचा सम्बंधित बिमारियोसे बजाय जा सके।  
    • गाय -भैस को गीली जगह पर ना बांधे।
    • पशु बंधने की जगह पर फिनाइल का छिडकाव जरुर करे ताकि पशुओं को बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाया जा सके।
    • महीने में 1 बार जू तथा चिचड़ी मारने की दवा का प्रयोग करे।
    • पशुओं की जू तथा चिचड़ी मारने के लिए गरम पानी में 50 ग्राम तम्बाखू को उबाले जिसके बाद कपडे मे मिश्रण को बांधकर पशुओ की त्वचा साफ करे।
    • पशुओं को रात का बचा हुआ बासी खाना ना खिलाए।

    पढ़े : गुटखे के दांत साफ करने का तरीका 

    गाय की सेहत सम्बंधित पूछे गये सवाल जवाब  (FAQ's)

    Q1. गाय चारा नहीं खा रही है क्या कारण है?

    गाय चारा न खाने के कई कारन होते है जैसे डायरिया होना, गाय का पेट खराब होना, बुखार होना, एसिडिटी,  मूह में खारिश होना, जुबान में कटा फसना, छाले होना आदि कारणों की वजहसे गाय चारा खाना बंद कर देती है।

    Q2. गाय का पेट खराब होने पर क्या करें?

    अनुचित खान पान के कारन गाय को दस्त तथा पेट खराब होने की समस्या उत्पन्न होने पर निलगिरी के पत्ते को 1 लीटर गरम पानी में तब तक उबाले जब तक पानी की मात्र आधी हो जाये। जिसके बाद बनाये गये निलगिरी के काढ़े को ठंडा होने के बाद गाय को पिलाए। निलगिरी में कीट प्रतिकारक गुण भी होते हैं जो पेट के अंदर के विषाणु मारने में बेहद लाभदायक होता है। 


    आज आपने क्या सिखा 

    जैसा की आपने इस पोस्ट में  गाय के चारा न खाने का कारण और उपाय के बारे में जाना। अक्सर कई बार कुछ  किसान लोग दूध की लालसा में गाय को अधिक चारा दाना खिलते है जिसका प्रभाव पशुओं के पाचनतंत्र पर होता है। एसेमे गाय की सेहत खराब होना स्वाभाविक है। यदि आप उत्तम दूध उत्पादन चाहते है तो गाय को  खुशहाल रखना बेहद जरुरी होता है, इसके आलावा चारा दाना खाने में गाय की पसंद और नापसंद वाली चीजो का अवलोकन करना भी आवश्यक है। यदि आप गाय को बिना पसंद वाली चीजे खिलते है एसेमे दूध उत्पादन पर उसका असर दिखाई देता है।   

    उम्मीद करता हु दोस्तों हमारा लिखा गया यह पोस्ट गाय के चारा न खाने का कारण और उपाय । गाय जानिए चारा न खाने के 5 मुख्य कारन एवं उपाय आपको जरुर पसंद आया होगा। गाय तथा पशु के स्वास्थ सम्बंधित सवाल कमेंट द्वारा निचे पूछ सकते है। इसके आलावा gay chara n khane ka karan सम्बंधित आपके विचार क्या है निचे कमेंट में बताये


    यह पढ़े