सऊदी अरब में कितने हिन्दू है और महिलाओं की स्थिति के बारे में। Saudi Arabia Hindi information

Saudi Arabia देश अपने कड़क कानून से पूरी दुनिया में मशहूर है। ऐसे में अक्सर लोग  सऊदी अरब की जानकारी जानना बेहद पसंद करते हैं। इस पोस्ट में सऊदी अरब में कितने हिंदू है, सऊदी अरब में महिलाओं की स्थिति कैसी है इसके बारे में जानकारी बताई गई है इसके आलावा सऊदी अरब देश कैसा है, सऊदी अरब में कितने राज्य हैं तथा सऊदी अरब में नौकरी कैसे मिलती है आदि सभी के बारे में के बारे में जानकारी बताई गई है. इसके साथ साथ सऊदी अरब कितना अमीर देश है और 2021 में सऊदी अरब का किंग कौन है आदि सभी सवालों के जवाब इस पोस्ट में बताए गए हैं। तो आइये जानते है सऊदी अरब के रोचक तथ्य और सऊदी अरब देश के कडक कानून के बारे में विस्तार से

सऊदी अरब में कितने हिन्दू है, सऊदी अरब में महिलाओं की स्थिति
सऊदी अरब में कितने हिन्दू है और महिलाओं की स्थिति 


सऊदी अरब यह एक युवा देश है जो अधिकांश मध्य उत्तरी और अरब प्रायद्वीप में फैला हुआ है। दुनिया का सबसे बड़ा तेल का भंडार सऊदी अरेबिया में स्थित है। इसके अलावा इस के पश्चिमी भाग के हाइलैंड्स में लाल सागर के साथ “हिजाज़” है जो इस्लाम धर्म का उगम स्थल क्षेत्र है, इस धर्म के प्रमुख शहर मदीना और मक्का के नाम से प्रसिद्ध है। कई मुस्लिम लोग हज की यात्रा के लिए यहा आना पसंद करते है। सऊदी अरेबिया के हाईलैंड में “नजद” के नाम से भौगोलिक हृदयभूमि का एक विशाल सूखा क्षेत्र है, जो अभी के समय में खानाबदोश जनजातियों द्वारा बसा हुआ था। सऊदी अरब के पूरे भाग में फारस की खाड़ी के साथ, तेल भंडार उत्पादक क्षेत्र है जो 1960 से सऊदी अरब देश का मुख्य आय का स्त्रोत है। लगभग 100 साल पहले सऊदी अरब यह एक खंडर भूमि थी। परंतु आज धर्म, जनजाति और बेशुमार संपत्ति यह तीन तत्वों  की वजह से सऊदी अरब का इतिहास बदल गया है। 

    सऊदी अरब कैसा देश है

     सऊदी अरब यह एक इस्लामिक देश है, जहां पवित्र ग्रंथ "कुरान" और "पैगंबर मोहम्मद" को अपनाया गया है। सऊदी अरब देश की राजधानी "रियाद" है। अन्य देशों के लोग इस देश में काम करने के लिए आते हैं, यहां किसी जात पात के साथ अन्याय नहीं किया जाता। हांलाकि सऊदी अरब देश के कानून अधिकतम कड़क होने के कारण यह यहां किसी प्रकार का अपराध नहीं होता है, बल्कि यहां चोर चोरी करने की हिम्मत भी नहीं रखते हैं  क्योंकि अपराध करने पर बेहद कठिन सजा सुनाई जाती है। 2020 के मुताबिक सऊदी अरब देश की कुल आबादी 3 करोड़ 53 लाख है, जिसमें से 84% प्रतिशत जनसंख्या शहरों में निवास करती है और  केवल 16% प्रतिशत लोग गांव में निवास करते हैं। सऊदी अरब मैं रहने वाले युवाओं की औसत उम्र 34 साल होने के कारण यह एक युवा देश माना जाता है। इस देश की मुद्रा रियाल है (1 रियाल = 19. 67 भारतीय रूपये)। 


    सऊदी अरब में कितने राज्य हैं। शहर, क्षेत्रफल और राजधानी

    सऊदी अरेबिया की राजधानी रियाद है। सऊदी अरब उत्तरी भाग में और अरब प्रायद्वीप में फैला हुआ है जिस का कुल क्षेत्रफल 2.15 Million km² है। सऊदी अरब देश कूल 13 राज्यों में विभाजित किया है, जिसमें कुल 91 शहर का समावेश है। एशिया में सऊदी अरेबिया 5 वां सबसे बड़ा देश है और दुनिया में क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से सऊदी अरेबिया देश 13 वे स्थान पर आता है।  



    सऊदी अरब में महिलाओं की स्थिति

    सऊदी अरब में महिलाओं के लिए कड़क नियम बनाए गए हैं जिसके चलते कोई भी महिला अपने पति को बिना बताए देश छोड़कर विदेश यात्रा नही कर सकती।  इस देश में महिलाओं को पाती के आदेश का पालन करना अनिवार्य होता है। इसके आलावा कोई भी महिला बिना इजाजत के बैंक में खाता नही खुलवा सकती।

    सऊदी अरब में महिलाओ की स्थिति में कुछ बदलाव किये गए है. हालांकि साल 2020 में महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति दी गई है और साल  2015 में अपने नेता को वोट देने की छुट दी गई है, जिसके बाद सऊदी सरकार ने महिलाओं को सिनेमा और फुटबॉल मैच देखने की इजाजत दी गई। इसके अलावा अकेली महिला तथा बिना शादी किए couples  को होटल रूम में रहने की इजाजत दी गई है। हालांकि इससे पहले इन बातों पर पाबंदी लगाई गई थी। परंतु आज भी सऊदी अरेबिया देश की महिला कई बंधन में जाखडी हुई है. इस देश की महिलाए काफी दबाव भरा जीवन जीती है जिसके कारन यह महिलाए अन्याय के खिलाफ आवाज भी नही उठा सकती. इस देश में पुरुषों के मामले महिलाओं को समान अधिकार नहीं दिया गया है। 


    सऊदी अरब में कितने हिन्दू है और कितने मंदिर बने है। 

    सऊदी अरब में कितने हिन्दू है यह सवाल अक्सासर लोगो के मन में रहता है. साल 2021 के मुताबिक सऊदी अरब देश की कुल आबादी 3 करोड़ 53 लाख है, जिसमें हिन्दू लोगो की संख्या कुल 4 लाख 51 हजार 347 है, इसके अलावा 4,00,012 बुद्ध लोग और 70,000 से अधिक सिख लोग रहते है, जिसमें से अधिकतर लोग भारत को पाकिस्तान से आए है।  

    चाहे आप हिंदू, बुद्ध और सिख धर्म के है, परंतु सऊदी अरब में किसी धर्म के अनुयाई के लिए किसी प्रकार का मंदिर और चर्च  नहीं बने है इसके अलावा सऊदी अरब में इस्लाम के अलावा किसी अन्य धर्म की मूर्ति लाने की अनुमति नहीं है। सऊदी अरब में आपको पूजा करने के लिए केवल मस्जिद  स्थल मिलेंगे। जानकारी के लिए बता दूं सऊदी अरब में कुल 1307 मस्जिद है। 


    सऊदी अरब कितना अमीर देश है

    सऊदी अरब के पास  34.2 ट्रिलियन डॉलर संपत्ति है। सऊदी अरेबिया यह तेल का सबसे बड़ा उत्पादक करने वाला पहला देश है, जो लगभग सभी देशों को तेल (पेट्रोल - डीजल) की पूर्ति करता है। सऊदी अरब देश की 90% अर्थव्यवस्था पेट्रोल के  निर्यात पर निर्भर करती है। सऊदी अरब की रॉयल फैमिली जिसे हाउस ऑफ सऊदी के नाम से जाना जाता है यहां परिवार 16वीं सदी से सऊदी अरब पर राज कर रहा है।  इस परिवार में कुल 2000 लोग शामिल है जिनके पास कुछ 1. 4 ट्रिलियन डॉलर संपत्ति है।  सऊदी अरब देश पर राज करने वाले शेख मोहम्मद बिन सलमान के पास 17 Billion-dollar है  जो भारतीय रुपए में 17 अरब रूपये होते हैं।  

    सऊदी अरब कितना अमीर देश है, सऊदी अरब का किंग कौन है
    सऊदी अरब कितना अमीर देश है

    सऊदी अरब का किंग कौन है

    सऊदी अरब यहां राजशाही देश है, यहां किसी प्रकार का संविधान लागू नहीं है,बल्कि जहां पवित्र कुरान द्वारा कानून चलता है। सऊदी अरब का किंग देश का राजा होता है जिसका फरमान सभी देशवासियों को मानना पड़ता है। सऊदी में राजा के मरने के बाद सिहासन तथा देश का कारोबार भाई तथा बेटे के हाथ में सौंपा जाता है। एसेमे सऊदी अरब का किंग कौन है यह सवाल अक्सर लोगो के मन में रहता है। सऊदी अरब में अभी तक 7 king रह चुके हैं, जिसमे साल 1902 के पहले किंग अब्दुल अजीज इन अब्दुल रहमान थे और वर्तमान में सऊदी अरब के 8 वे किंग शेख मोहम्मद बिन सलमान है जिन्हें सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के नाम से घोषित किया गया है। सऊदी अरब पर राज करने वाले सभी राजा (Royal Family) अल सऊद फैमिली से ताल्लुक रखते हैं।  


    सऊदी अरब के 20 रोचक तथ्य एवं कड़क कानून

    सऊदी अरब देश अपने कडक कानून की वजह से जाना जाता है. इस पोस्ट में आगे सऊदी अरब के रोचक तथ्य और  सऊदी अरब देश के कडक कानून के बारे में विस्तार से जाने. 
    सऊदी अरब देश के रोचक तथ्य, सऊदी अरब देश के कड़क कानून
    सऊदी अरब देश के रोचक तथ्य और कड़क कानून

    1. सऊदी अरब दुनिया का ऐसा एक देश है जहां पर किसी प्रकार की नदी नहीं है, यह देश  में पानी के लिए  बड़े पैमाने पर  समुद्री पानी को फिल्टर करता है। 

    2. सऊदी अरब में मुस्लिमों के लिए सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना शहर है, जिसके कारण इस शहर की जमीन दुनिया की सबसे  महंगी जमीन में आती है। ईद के दिन दुनिया भर के लोग यहां पर नमाज पढ़ने आते हैं। 

    3. सऊदी अरब को उसके अजीबो गरीब कानून की वजह से दुनिया भर में जाना जाता है।  

    4. सऊदी अरब में गंदी फिल्म (पोर्न) देखने की सख्त पाबंदी है, ऐसा करने से सख्त सजा सुनाई जाती है।  

    5. सऊदी अरब में  छोटा ऊंट “Baby Cammel” का मास बेहद पसंद किया जाता है, जिसे देश के बाहर  निर्यात भी किया जाता है। परंतु इस देश में सूअर का मांस और सॉस वाला सैंडविच  खाने पर पाबंदी है। 

    6. सऊदी अरब में 2018 तक सिनेमाघर दान किए गए थे, जिसके कारण  इस देश के बहुतांश लोग केवल सिनेमा देखने के लिए दूसरे देशों में जाते थे, हालांकि अभी सिनेमाघरों पर लगाये गये निर्बन्ध को हटा दिया गया है परंतु अधिक रोमांटिक फिल्म दिखाई नहीं जाती। 

    7. गर्मी के दिनों में सऊदी अरब  देश का तापमान 50 डिग्री से ऊपर चला जाता है जिसके कारण साइट कंस्ट्रक्शन का काम दो शिफ्ट में किया जाता है। सुबह 5am से 10 am और शाम को 5pm से 10pm इस प्रकार

    8. अन्य देशों के मुकाबले सऊदी अरब में  शादी मामलों में बेहद खर्चा किया जाता है, जिसमें 15 दिन के सेलिब्रेशन में करोड़ों रुपए उड़ाए जाते हैं। 

    9. सिगारेट आयात (Import) करने के मामले में सऊदी अरेबिया दुनिया भर में चौथे नंबर पर आता है।  परंतु सरकारी ऑफिस में सिगरेट पीने पर शक निर्बंध लगाया गया है।  

    10. सऊदी अरब दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है जहां पर अपराध नाम की कोई चीज  का अस्तित्व नहीं है, क्योंकि यहां चोरी करने पर जोर के हाथ काट दिए जाते हैं। 

    11. सऊदी अरब  देश में दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग "किंगडम टावर" (Kingdom Tower) बन रहा है, जिसकी शुरुआत 2014 से शुरू हुई है।  जिसकी कुल लंबाई 3280 फुट  है जो कि लगभग 1 किलोमीटर होता है।  

    12. दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियां सऊदी अरब में देखने को मिलती है,  जिस पर भी आई पी नंबर प्लेट भी लगी हुई रहती है।  

    13. सऊदी अरब में “Side walk Car Driving” बेहद प्रसिद्ध खेल है, जिसमें कार को  एक तरफा झुका कर दो पहियों पर चलाया जाता है। 

    14.  सऊदी अरब में लगभग 80% लोग अरबपति है, जिसके कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे अन्य देशों के लोग यह अक्सर नौकर का काम करते हैं।  

    15.  सऊदी अरब की सीमाओं के भीतर गैर मुस्लिम को दफनाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। 

    16. सऊदी अरब देश की जमीन का केवल 5% हिस्सा इस्तमाल किया गया है और बाकि का 95% हिस्सा रेगिस्तान है, जिसमें अल्लाह बोध और रूब अल खली यह सऊदी अरब के प्रसिद्ध रेगिस्तान है।  

    17. सऊदी अरब में बिना किसी की इजाजत लिए फोटो  क्लिक करना  मना है, ऐसा करने पर उसे सऊदी का नाम का सामना करना पड़ता है। यह जानकारी सऊदी में जाने वाले पर्यटकों को दी जाती है।  

    18. सऊदी अरब देश के स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए भारतीय शिक्षक (टीचर) का प्रमाण अधिक है। 

    19. सऊदी अरब के रियाद शहर में दुनिया का सबसे बड़ा ऊंट का मेला लगता है।  जानकारी के अनुसार  इस देश में 1 दिन में 100 से ज्यादा ऊंट खरीदे और बेचे जाते हैं।  

    20. सऊदी अरब में बलात्कार तथा अपराध होने पर रियाध शहर के  “चॉप चॉप स्क्वेयर” चौक में आरोपी को सजा सुनाई जाती है जिसमे पत्थर द्वारा शरीर को काटना, कोड़े मारना,  हाथ काटना, गर्दन काटना आदि प्रकार की भयानक सजा सुनाई जाती है। इसी कारन डर की वजह से यह किसी प्रकार का अपराध नहीं होता।  

    Saudi Arabia के बारे में पूछे गये सवाल जवाब (FAQ)

    सऊदी अरब में पेट्रोल की कीमत

    सऊदी अरब के राजा मोहम्मद बिन सलमान के नए प्रस्ताव के अनुसार सऊदी अरब में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 2.18 रियाल है, जो भारतीय मुद्रा में 42.88 रुपए होते हैं। इसके अलावा 1 लीटर डीजल की 0.52 रियाल है, जो भारतीय मुद्रा में 10.23 रुपए होते हैं। 


    सऊदी अरब का कितना किराया है?

    सऊदी अरब में 1BHK मकान का किराया लगभग दो से ढाई लाख रूपये  महीना होता है। 2 लाख भारतीय रुपयों की कीमत लगभग 10,526 सऊदी रियाल होती है। इसके अलावा यदि आप आलिशान 5 star होटल में रहना चाहते है एसेमे 1 दिन का किराया लगभग 550 सऊदी रियाल देना पड़ता है जो भारतीय रुपयों में लगभग 10,450 रूपये होते है।  

    हर्निया ऑपरेशन के बाद सावधानिया 

    सऊदी अरब में नौकरी कैसे मिलती है?

    अन्य देशो में रोजगार उपलब्ध ना होने के कारन कई लोग सऊदी अरब में नौकरी कैसे मिलती है यह बात जानना चाहते है. सऊदी अरब में नौकरी करने के लिए डिप्लोमा तथा डिग्री की आवश्यकता होती है। सऊदी अरब कंपनी के खास अनुयाई लोगों की पहचान लगभग सभी देशों की कंसल्टेंसी में होती है जिसके माध्यम से वेह ऑनलाइन इंटरव्यू द्वारा सिलेक्शन करते हैं जिसके बाद कंपनी की तरफ से वीजा और विमान की टिकट दी जाती है। इस देश में मिलने वाला वेतन अन्य देश मेमिलने वाले वेतन के  मुकाबले 3 से 4x गुना होता है।


    आज आपने क्या सिखा 

    इस पोस्ट के माध्यम से सऊदी अरब में नौकरी कैसे मिलती है तथा सऊदी अरब के रोचक तथ्य व कानून जानकर सऊदी अरब देश कैसा है इस बात का अंदाजा होता है। हलाकि सऊदी अरब में महिलाओं की स्थिति काफी घुटन भरी और दबाव भरी है, परंतु उन्हें इस परिस्थिती की आदत हो गई है। सऊदी अरब में नोकरी कैसे मिलती है यह बात जानकर भारत, पाकिस्थान, बांग्लादेश जैसे कई देश के लोगो को उनकी अनुभव के नुसार काम देता है। सऊदी अरब में कितने हिन्दू है तथा कितने सिख और बौद्ध जाती के लोग है इसका वर्णन इस पोस्ट में किया गया है। सऊदी अरब में ज्यादा वेतन मिलने के कारन हर को सऊदी अरब में नोकरी कैसे मिलती है यह बात जानना चाहते है, आपको बता दू सऊदी अरेबिया देश में मिलने वाला वेतन अन्य देश से 3x गुना होता है।

    उम्मीद करता हूं दोस्तों हमारा लिखा गया यह पोस्ट सऊदी अरब में कितने हिन्दू है, रोचक तथ्य, कानून और महिलाओं की स्थिति आपको जरूर पसंद आया होगा। 

    यह पढ़े